बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बहनों की दीपावली मनेगी खुशियों वाली, धोखे से भी कांग्रेस सत्ता में आई तो लाड़ली बहनों की राशि बंद कर देगी : शैलेंद्र जैन▪️लोकतंत्र सेनानी संघ का सम्मान ▪️नेता अन्नू यादव बीजेपी में शामिल

बहनों की दीपावली मनेगी खुशियों वाली, धोखे से भी कांग्रेस सत्ता में आई तो लाड़ली बहनों की राशि बंद कर देगी : शैलेंद्र जैन

▪️लोकतंत्र सेनानी संघ का सम्मान 
▪️नेता अन्नू यादव बीजेपी में शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 08 नवंबर,2023
सागर : भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन को मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान लाड़ली बहनों का जमकर आशीर्वाद मिला। उन्होंने जैसे ही शहर की लाड़ली बहनों से छठवीं किस्त के रूप में राशि खाते में आने की बात पूछी तो बहनों ने राशि आने की स्वीकृति देते हुए उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। विधायक जैन ने कहा सागर सहित समूचे मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनाें की यह दीपावली खुशियाें वाली हाेने जा रही है। अपनी लाड़ली बहनाें की फिक्र करने वाले भाई और प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना की छठवीं किश्त की राशि दीपावली से 5 दिन और धनतेरस से तीन दिन पहले ही बहनों के खातों में पहुंच गई। ऐसे में उनकी यह दीपावली खुशियों वाली बनेगी।  उन्होंने जब महिलाओं से कहा बहन बैंक खाता चैक किया या नहीं आपके भाई मुख्यमंत्री ने छठवीं किश्त के 1250 रुपए खाताें में पहुंचा दिए हैं। जवाब में महिलाओं ने प्रसन्न हाेकर आशीर्वाद देते हुए कहां, इसका मैसेज भी माेबाइल में आ गया है। विधायक काे महिलाओं ने कहा कि अब वे धनतेरस और दीपावली दाेनाें की ही खरीदारी अच्छे से कर सकेंगी। खूब खरीदारी करेंगी। विधायक जैन ने कहा जब तक इस प्रदेश में भाजपा की सरकार है, महिलाओं काे, लाड़ली बहनाें काे और किसी भी वर्ग काे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब से काेई भी त्योहार तंगी में नहीं मनेगा। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री इतने संवेदनशील हैं कि 10 तारीख का भी इंतजार नहीं करते। त्याेहार के हिसाब से राशि पहले भी पहुंच जाती है। ताकि उनकी बहनाें के चेहराें पर मुस्कान रहे।

 विधायक जैन ने बताया कि सागर नगर की 37 हजार लाड़ली बहनाें के खाताें में 1250-1250 रुपए के मान के हिसाब से कुल 4.62 कराेड़ रुपए की राशि पहुंची है। यह राशि सागर के ही व्यापार में जाएगी। इससे शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। वैसे अब तक देखा जाए ताे 13 से 14 कराेड़ रुपए की राशि अकेले लाड़ली बहनाें के खाताें में बीते छह किस्ताें में आ चुकी है। इससे शहर की अर्थव्यवस्था ही मजबूत हुई है। उन्होंने कहा अभी तो यह छठवीं किस्त है।  लाड़ली बहनों को यह ध्यान रखना है कि ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करना है जो ऐसी जनहितैषी योजनाओं को बंद करने का काम करते हैं। कांग्रेस यदि धोखे से भी सत्ता में आ गई तो लाड़ली बहना की राशि देना बंद कर देती है। क्योंकि कांग्रेस की रीति-नीति ही जनकल्याण की याेजनाओं काे बंद करने की है। 

बीजेपी का जनसंपर्क अभियान जारी

 सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बुधवार को शास्त्री एवं सुभाषनगर वार्ड में  सघन जनसंपर्क किया इस दौरान निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी एन.जी. ओ.प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी सह संयोजक प्रासुक जैन पार्षद संजय दुबे,वार्ड अध्यक्ष लखन ठाकुर,बलराम राय मुख्य रूप से उपस्थित रहें। जनसंपर्क के दौरान श्री जैन ने ओवर ब्रिज से पगारा तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने शास्त्री वार्ड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व श्री पूरन चंद भाई जी की 102 वर्षीय धर्म पत्नी श्रीमती कमल रानी जैन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कीआज चुनाव आते ही कांग्रेस और उनके नेता सक्रिय हो गए। प्रत्याशी गली गली जाकर प्रचार कर रही हैं लेकिन उन्हें जरा भी जनसमर्थन नही मिल रहा है। क्योंकि सागर की जनता पूर्ण रूप से भाजपा प्रत्याशी भाई शैलेंद्र जैन को पुनः अपना आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों से विजय बनाने का मन बना चुकी हैं यही कारण हैं की कांग्रेस प्रत्याशी और उनके नेताओं में हताशा व्याप्त हो चुकी हैं और अब षडयंत्र रचने में माहिर कांग्रेस षडयंत्र पूर्वक तरीको से चुनावी मैदान में रहने का कुप्रयास कर रही है। जिसकी जानकारी हमें सागर के विभिन्न वार्डों से हमें प्राप्त हो रहीं है कि लगातार कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रलोभन दे रहें हैं। कांग्रेस और कांग्रेसी सिर्फ जनहित की योजनाओं को बंद करने का संकल्प लेकर निकले हैं। परंतु कांग्रेसी यह भूल रहे हैं कि सागर ने सदा काग्रेस द्वारा रचित सभी षडयंत्रों का जवाब अपने मताधिकार से देते हुए कांग्रेस को धूल चटाने का काम किया है। इस बार भी सागर की विकास प्रिय जनता कांग्रेस के सभी षडयंत्रों को नेस्तनाबूत कर  उनके सभी मंसूबों पर पानी फेरेगी।
महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने कहा की* भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास और विचारधार को लेकर चुनावी मैदान में उतरती हैं इसलिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद सदा भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ हैं आज सागर का बदला हुआ स्वरूप और महानगर की तर्ज पर तेज गति से विकसित होता सागर बता रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही हैं भाजपा जो कहती है वो करती है। चाहे सेवा के कार्य को विकास के कार्य हो हमारे प्रत्याशी शैलेंद्र भैया सदा पूर्ण समर्पण से उन्हें संपादित करने में अग्रणी रहते हैं हम सागर वासियों से आग्रह करते हैं कि शैलेंद्र भैया को प्रचंड मतों से जिताकर चौथी बार विधानसभा भेजना हैं। जबकि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करना जानती है।
भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि  मैंने पिछले 15 वर्षो से सदा सागर के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर काम किया हैं सागर वासियों के साथ मिलकर हमने जो भी विकास स्वप्न देखें थे उन्हें पूरा किया हैं विकास से संबंधित सभी कार्यों को महत्व देकर मैंने आवश्यकता अनुसार दिल्ली और भोपाल जाकर संसाधनों की व्यस्था की है। चाहे वह स्मार्ट सिटी हो जो वरदान के रूप में सागर को मिली,हो चाहे वह 16 करोड़ की लागत से सागर के सभी वार्डों में बन रहें मंगल भवन हों। 
ये रहे शामिल
संपर्क में मुख्य रूप से अनाज तिलहन  व्यापारी अध्यक्ष महेश साहू, धर्म राज ठेकेदार, वीरेंद्र जैन,अंकित जैन नेता, दिनेश जैन,जगन्नाथ गुरैया,रीतेश मिश्रा, नरेश धानक, रामस्वरूप यादव,धर्मेंद्र खटीक, मनोरमा उपाध्याय,अनिता हरप्रसाद अहिरवार,  दिनेश जैन, वीर जैन, अंकित जैन, दीपेश जैन सोनू, अमित बैसाखिया, बलराम राय,सतीश जैन,सुंदरलाल बचकैंया,नीरज शर्मा, दिव्यांशु दुबे,मुकेश घोसी,सोनू उपाध्याय, अंशुल गुप्ता,शरद जैन बंटी,रोबिन यादव, भरत ठाकुर,धर्मेंद्र खटीक,प्रधुमान सोनी, अंकित संकत,कनछेदी रैकवार,गौरव नामदेव,रामेश्वर नामदेव,सुरेश उपाध्याय, महेंद्र साहू,अक्षय जैन,के के मिश्रा, मधुसूदन खेमरिया,संतोष स्टील,राहुल नामदेव,अनिल सैनी,राघव केसरवानी, अंकित विश्वकर्मा,दिलीप साहब बचकैंया,दीपक लोधी,संतोष पांडे,रत्नेश श्रीवास्तव,प्रशांत जैन,जय श्री चढ़ार, निशंक जैन,डा राहुल जैन सोमू पांडे, राधेश्याम ठेकेदार,प्रसन्न जैन,मयंक राज, डा उमेश पटेल,कमल चौरसिया,हर्ष जैन,अकलंक जैन,डा संतोष जैन,देवेंद्र अहिरवार,निखिल अहिरवार सहित वार्डवासी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकतंत्र सेनानी संघ का सम्मान समारोह संपन्न संपन्न

लोकतंत्र सेनानी संघ सागर द्वारा आज धर्मश्री स्थित भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पहले लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजनारायण अग्निहोत्री, लोकतंत्र सेनानी संघ के संभागीय संयोजक एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर आदि ने दीप प्रज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज भारतीय जनता  वट वृक्ष का रूप ले चुकी है लेकिन इस को पौधे को वट वृक्ष बनाने में हमारे पूर्वजों का संघर्ष हैं और बलिदान निहित्त हैं भारतीय जनता पार्टी की कल्पना हमारे लोकतंत्र सेनानियो के बिना नहीं की जा सकती जिन्होंने अपना और अपने परिवार का सर्वस्व न्यौछावर कर यातनाएं झेलते हुए भी संघर्ष के मार्ग को नहीं त्यागा क्योंकि वह राष्ट्र हित और राष्ट्र कल्याण के लिए कार्य कर रहें थे सिरोठिया ने कहा की हमारे लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजनों का मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता हैं कभी उनकी कोई अपेक्षा या महत्वकांक्षा नही होती। 

भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि  उस विपरीत दौर में जब देश के अंदर तमाम प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन करके देश को काल कोठरी में परिवर्तित कर दिया गया था उस समय भी हमारे सेनानी नहीं डरे थे आज तो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं आज आपके हमारे और सभी के सहयोग से देश और प्रदेश एक ठीक दिशा में आगे बढ़ रहा है हमें प्रसन्नता हैं की पहले की तरह आज भी लोकतंत्र सेनानी संघ प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्धन के लिए हमेशा आगे खड़ा हैं और आगे हमेशा खड़ा रहेगा।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संतोष शर्मा विचार ने विचार रखते हुए कहा कि यह चुनाव राष्ट्र महत्व का चुनाव हैं अंग्रेजी की तर्ज पर बाकी  सरकारों ने फूट डालो राज करो नीति अपनाकर काम किया हैं ऐसी षड्यंत्रकारी पार्टी से हमें बचना पड़ेगा हमने देखा है की इन्होंने प्रकार की बातें करके समाज को तोड़ने का प्रयास किया है इन सब बातों को हमें ध्यान में देना पड़ेगा।आज हमारी सरकार ने देश को दो। भागो में बाटने वाली धारा 370 समाप्त कर  देश को एक करने का कार्य किया है जो वंदनीय हैं स्वागत योग्य हैं ऐसे हीं कार्य हमारी सरकार निरंतर करती रहें जिसके लिए आवश्यक हैं की राज्यसभा में भी हमारा बहुमत होना चाहिए जिसके लिए आवश्यक हैं की हमारे ज्यादा से ज्यादा विधायक जीत कर आए। तत्पश्चात कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।
 प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजनारायण अग्निहोत्री लोकतंत्र सेनानी के संभागीय संयोजक श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर एड. गौरीशंकर वर्मा, ऋषभ कुमार जैन विनोद तिवारी रहली, कुसुमलता, भानूमति तिवारी, गुलाब बाई चौहान, विक्रम सिंह राजपूत, रोहित सोनी, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संरक्षक दीनानाथ मिश्रा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र सक्सेना, डॉ. महेन्द्र खरे सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

 प्रभावी नेता अन्नू यादव ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों सागर में हुए विकास कार्यों व भाजपा विचारधार से प्रभावित होकर शास्त्री वार्ड के प्रभावी नेता श्री अन्नू यादव ने 100 समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन के समक्ष शास्त्री वार्ड में जनसंपर्क के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।श्री शैलेंद्र जैन निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार,मंडल अध्यक्ष श्री रीतेश मिश्रा ने अन्नू यादव एवं समर्थकों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive