बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नि:शुल्क जल नल कनेक्शन दे नगर पालिक निगम: कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन▪️विकास के नाम पर सड़केें खोदी

नि:शुल्क जल नल कनेक्शन दे नगर पालिक निगम: कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन

▪️विकास के नाम पर सड़केें खोदी

तीनबत्ती न्यूज : 07 नवंबर,2023
सागर। सागर विधानसभा क्रमांक 41 से कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने मंगलवार को नरयावलीनाका वार्ड, बल्लभनगर और चंद्रशेखर वार्ड, दयानंद वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजघाट जल आवर्धन परियोजना 20 वर्ष पहले सागर की जनता को पेयजल के लिए समर्पित कर दी थी। लेकिन भाजपा के चार-चार महापौर के कार्यकाल के पश्चात भी सागर नगर की जनता को दैनिक पेयजल प्रदान नहीं कर पाए। महीने में औसतन 10 से 15 दिन ही पेयजल दिया जा रहा है। बल्कि सागर की जनता के हक के पेयजल को कहीं रेलवे तो कहीं मकरोनिया को देकर सौदेबाजी करते रहे है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के  नलकनेक्शन वर्तमान में है एक कनेक्शन को परिवार के सभी सदस्यों को इकाई मानकर जरूरत के हिसाब से नि:शुल्क पेयजल कनेक्शन दिए जाएं और लिखित में यह आश्वासन भी दे कि बगैर विद्युत मोटर पंप के सहारे तीन मंजिल ऊपर तक पूरे प्रेशर दबाव से 24 घंटे जल प्रदाय किया जाएगा। 


जनसंपर्क के दौरान कांग्रेश प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने कहा कि विकास के नाम पर सड़केें खोदी जा रही है। क्या सड़केें खोदने से विकास होता है। शहर की हर गली मुहल्ले की सड़केें विकास के नाम पर खोद दी गई है। अधिकांश सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर की बात है उन सड़कों पर कोई अनजान व्यक्ति यहां आ जाए तो पैदल चलने में भी उसे परेशानी होगी। 
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने मंगलवार को नरयावली नाका के रामबाग मंदिर से जनसंपर्क शुरू किया।


 जिसके बाद नागेश्वर मंदिर के दर्शन करते हुए, रामनारायण अग्रवाल निवास. मुकुल पुरोहित निवास, मोतीकाली वाला मार्ग, गुहोई मुहल्ले से रामप्रकाश रूसिया, साहू तिगड्डा, चंदेल निवास होते हुए बल्लभनगर में साहू वाली गली, शीतला माता मंदिर के पीछे वाले मार्ग से होते हुए बलराम साहू वाली गली, डेंघरे मार्गसे घाटी से चन्द्रशेखर वार्ड में पठा मंदिर, विजय टाकीज, मज़जार मार्ग, बजरंग रिपटा होते हुए बड़ी माता पर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग रहें। 

भगवान के दर्शन कर मांगा जीत आक आशिर्वाद

मंगलवार को कांग्रेस ने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने शुरू करने से पहले मंदिर में माथा टेका और जीत की कामना की। उन्हेंने नागेश्वर मंदिर भगवान भोलेनाथ, चम्पा बाघ में गणेश भगवान के दर्शन किए और भगवान श्री राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जनसंपर्क की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्र की जनता उनके साथ रहीं। 

ये रहे शामिल

 जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित प्रदीप गुप्ता  नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव  प्रवक्ता आशीष ज्योतिषीय रमाकांत यादव, रवि सोनी,  चंदन सुहाने ओमप्रकाश पाण्डेय, महेश अहिरवार, चमन अंसारी, पंकज सिंघई, बलराम घोषी, यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, जितेंद्र राठौर, कमलेश तिवारी, चैतन्य पाण्डेय, लीलाधर सूर्यवंशी, अरविन्द मछनदर, राहुल राठौर, निक्की साहू, महेश अहिरवार, ब्लाक अध्यक्ष समीर खान, सचिन वाल्मीक, अकबर राइन, मुकुल, सचेद्र बाल्मीकि, सुमित करोसिया, सूरज चौहान आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ रहा। 

सागर के विकास के लिए मां के साथ बेटी ने भी मांगा जनता का आशीर्वाद

शहर के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन के साथ साथ उनकी बेटी परिधि जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान परिधि जैन ने कांग्रेस को जीताने के लिए लोगों से अपील की और क्षेत्र की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बल्लभनगर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की बेटी परिधि जैन का जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान परिधि जैन ने क्षेत्र की जनता से स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही उनकी यह समस्याएं जड़ के समाप्त हो जाएंगी।        

विवेकानद वार्ड में कार्यालय का उद्घाटन

सागर विधानसभा क्षेत्र के  विवेकानंद वार्ड में जोन कार्यालय का उद्घाटन जितेन्द्र रोहण के निवास पर किया गया, इस अवसर पर प्रभारी अंजू बघेल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,चार वार्ड के जोन प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेन्द्र चौबे, चक्रेश सिंघई,चमन अंसारी पार्षद, पप्पू गुप्ता,रवि यादव, रामगोपाल खटीक, योगराज कोरी विनोद कोरी, दामोदर कोरी, बिल्ली रजक, हामिद अंसारी, गोपाल प्रजापति,आदिल राइन,अरबाज खान, बंटी शुक्ला, निक्की प्रजापति सहित वार्ड वासी मौजूद थे

 कांग्रेस ने  जनसम्पर्क किया

 कृष्णगंज वार्ड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के क्र. 1 द्वारा आयोजित वार्ड भ्रमण जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन को विजयी बनाने एवं म,प्र, में कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया इस दौरान प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा , रमाकांत यादव , शरद पुरोहित, गोपी यादव , जमील गब्बर पठान, उमेश यादव  ,राम शंकर सेन , शैलेन्द्र तोमर, संजय रैकवार ,हारुन खान ,  शक्कन खान , संजू यादव , दुर्गा दावत, नारायण यादव , बब्लू यादव ,विकी यादव, शाहिद खान ,संतोष यादव , गफूर मामू, बल्ली कक्का, अजीम भाई जान, लोकेंद्र विश्वकर्मा, कुशल यादव, रितेश विश्वकर्मा, शैलेश अथिया,हिमांशु विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, आकाश पटेल, शुभम अथिया, शुभम साहू सहित अनेक वार्ड वासी कांग्रेस जन उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मै दी।
   




    
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive