बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दीप उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने किया जनसंपर्क

दीप उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने किया जनसंपर्क

तीनबत्ती न्यूज : 11 नवंबर,2023
सागर :  भाजपा शासन के दौरान जो हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। उस भ्रष्टाचार को दूर करना हमारा पहला उद्देश्य होगा। यह बात शनिवार को जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने महर्षि दयानंद वार्ड में कही। उन्होंने शनिवार को क्षेत्र की जनता को दीप उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए जन संपर्क शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में विकास के नाम पर क्या-क्या हुआ है और क्या-क्या चल रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। विकास के नाम पर लाखाबंजारा झील का क्या हाल हो गया है, शहर के वार्डों में जो सड़कें हैं उनका क्या हाल है यह शहर की जनता जानती है। शहर के विकास में जो काम हुए हंै उसमें क्या भ्रष्टाचार हुआ है वह जनता को बताने की जरूरत नहीं है।

 कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर को इस भ्रष्टाचार से मुक्तकर शहर की जनता को इस दीपावली का तोहफा कांग्रेस सरकार द्वारा दिया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस ने अपना जनसंपर्क दोपहर तीन बजे के बाद महर्षि दयानंद वार्ड और कृष्णगंज वार्ड में किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता का साथ मिला। 

शहर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन के समर्थन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आमसभा होने के कारण कांग्रेस का चुनाव प्रचार दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुआ। जो महर्षि दयानंद वार्ड से प्रारंभ होकर रजा ब्रदर्स तिगड्डा, मुन्ना चौबे निवास, धनसु मुंशी मस्जिद, झूला तिगड्डा, लच्छू चौराहा, संतोष जैन गली, कैलाश दाऊ निवास से आलम मीठिया होते हुए जैन गली से कृष्णगंज वार्ड पहुंचा। जहां कृष्णगंज वार्ड के बजरिया तिगड्डा से जनसंपर्क प्रारंभ हुआ जो मुहम्मदी मस्जिद से जोगनिया, ग्वाली मुहल्ला, शाह पेन्ट, जीवन रैनबसेरा तक चला। 

  पूर्व विधायक सुनील जैन ने शास्त्री वार्ड खुरई रोड पर जन संपर्क किया


 इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उनको क्षेत्र के लोगों का समर्थन मिला जनसंपर्क के दौरान सुरेंद्र सुहाने विजय साहू राजा सेन प्रशास समौया सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
_________
___________
जनसंपर्क के दौरान जिले की संगठन प्रभारी अंजू बघेल पूर्व विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र सुहाने मुन्ना चौबे, स्वदेश जैन, राहुल चौबे, सिद्धार्थ पाण्डे, विभु रोहन, चंदन सुहाने, जैद खान, आशीष ज्योतिषी, सिटू काटारे रंजीता राना, रेखा सोनी, सागर साहू, धीरज बाल्मिकी, ताहिर खान विजय साहू महेश जाटव आदि का साथ रहा। 

कुशवाहा समाज का दीपावली मिलन समाज का आयोजन : निधी जैन की छोटी पुत्री समृद्धि हुई शामिल


तिली वाघराज वार्ड कुशवाहा धर्मशाला में किया किया गया जिसमें समाज की सभी वरिष्ठ माताएं एवं सभी वरिष्ठ  बुजुर्गों का श्रीफल साल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम की आयोजक कुशवाहा समाज की नगर अध्यक्ष श्रीमती मीना पवन पटेल ने बताया कि कुशवाहा समाज अब इस बार बदलाव करने जा रहा है इस बार सागर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती निधि सुनील जैन  को कुशवाहा समाज का पूरा समर्थन रहेगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित  सागर जिले की प्रभारी लोकमन कुशवाहा  अध्यक्ष अशोक कुशवाहा  तिली वाघराज वार्ड के अध्यक्ष भगवानदास पटेल  कल्लू पटेल जी भैयन  पटेल जी गीता कुशवाहा जी शशी पटेल  वीरेंद्र पटेल  डॉक्टर कमलेश पटेल  कामनी पटेल शीला पटेल कृष्णा भाई पटेल डॉक्टर देवेंद्र पटेल शोभाराम पटेल सीताराम काका एवं कुशवाहा समाज की बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे


              
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive