बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सत्ता में आई तो आवास देना बंद कर देगी, शहर का विकास रुक जाएगा: शैलेंद्र जैन▪️कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का टोटा बाहरी लोग कर रहें हैं प्रचार धार्मिक स्थलों से :गौरव सिरोठिया ▪️नीतीश कुमार के बयान का महिला मोर्चा ने किया विरोध, प्रदर्शन

कांग्रेस सत्ता में आई तो आवास देना बंद कर देगी, शहर का विकास रुक जाएगा:  शैलेंद्र जैन

▪️कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का टोटा बाहरी लोग कर रहें हैं प्रचार धार्मिक स्थलों से :गौरव सिरोठिया

 ▪️नीतीश कुमार के बयान का महिला मोर्चा ने किया विरोध, प्रदर्शन

सागर। ऐसे लाेग जाे 2003 में उम्र में बहुत छोटे रहे होंगे। उन्हाेंने बीते 20 सालों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इसलिए उन्हें उस दुरावस्था का पता नहीं होगा, कि कांग्रेस से किस तरह से मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़कें थीं ही नहीं। गड्ढे में सड़क, सड़क में गड्ढा, समझ ही नहीं आता था कि है क्या। अभी जाे चाैबीसों घंटे बिजली मिलती है। उस समय दाे से तीन घंटे भी मिल जाए ताे बड़ा भाग्य माना जाता था। विकास के नाम पर कुछ नहीं हाेता था। हाेता था ताे सिर्फ भ्रष्टाचार और बंटाढार। कांग्रेस राज का 2003 से पहले मध्यप्रदेश अगर अमावस्या था तो भाजपा के शासन में 2023 का मध्यप्रदेश पूर्णिमा है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। यह बात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र ने संत कंवराम एवं रविदास वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही। जनसंपर्क में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, पार्षद रानी अहिरवार,रोमा कैलाश हसानी वार्ड संयोजक सुरेशहसरेजा,मोहनराम सौम्या,नर्मदा प्रसाद पटेल,नत्थू घोसी चेतराम अहिरवार अनीता अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश में भी 15 महीने सरकार में रहते हुए केवल झूठ और छलावे की सरकार चलाई थी। वह दौर तो सबको याद ही होगा। कांग्रेस सरकार ने असंवेदनशीलता के साथ प्रदेश की जनता से धोखेबाजी की पराकाष्ठा पार की थी। सभी जनहितैषी, जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके प्रदेश की जनता को छलने के पाप कमलनाथ और कांग्रेस ने किया था। पेंशन मिलना बंद हो गई है। कन्यादान की राशि नहीं मिल रही है। यहां तक कि गरीबों को मिलने वाले राशन तक पर कांग्रेस सरकार ने डाका डाल दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के लिए 8 लाख आवास पहुंचाए तो कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने उसमें से 2 लाख आवास लौटा दिए। नतीजा यह हुआ कि हमारे सागर नगर का एक-एक पात्र व्यक्ति आवास के लिए परेशान हाे गया। बाद में जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान बने। उन्हाेंने शहर में पात्र लाेगाें काे आवास देने का काम किया। कन्यादान की रुकी हुई राशि जारी करते हुए कन्यादान विवाह समारोह कराए। बुजुर्ग-दिव्यांगाें की रुकी हुई पेंशन देना शुरू कराया। किसान सम्मान निधि की राशि में अपनी तरफ से 6 हजार रुपए जाेड़ते हुए उसे 12 हजार रुपए तक कराया। राशन मिलना दूूभर हो जाएगा। शहर का विकास रुक जाएगा। इसलिए भाजपा काे जिताएं।

महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने कहा कि सागर में भाजपा के प्रति एक पक्षीय माहौल है भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे प्राण प्रण से चुनावी मैदान में है जिसका परिणाम हैं की आज चारो ओर कमला खिलने को तैयार हैं और ऐतिहासिक मतों के साथ शैलेंद्र जी चौका लगा रहें हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र खटीक, कैलाश हसानी, रानी अहिरवार, अनूप बुधबानी ,विशाल खटीक, रामेश्वर नामदेव, मुकेश घोषी, सतीश जैन,चेतराम अहिरवार, प्रभुदयाल  साहू, कपिल नाहर, राजीव जैन, आकाश अडवाणी, अरमान सिद्दीकी, कनछेदी बाबा, के. के  मिश्रा, गगन साहू, राहुल पंजवानी, अनिल लालवानी, मोनू महाकाल, अंशुल गुप्ता, मनोज रैकवार, गौरव नामदेव
 बड़ी संख्या में वार्डवासी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।

नीतेश कुमार के बयान का महिला मोर्चा ने किया विरोध, प्रदर्शन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति की गई अमर्यादित भाषा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा ऐतराज जताया है। आज नीतिश कुमार की अमर्यादित भाषा को लेकर  महिला मोर्चा द्वारा मकरोनिया चौराहे पर जमकर नारेबाजी करते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान निर्लज्जता से भरा हुआ है। एक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में जिस तरह की बात कही गयी वह बेहद आपत्तिजनक तो है ही साथ ही नीतीश कुमार की घटिया मानसिकता को भी उजागर करती है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला। महामंत्री श्रीमती नेहा जैन ,जिला मंत्री श्रीमती सोनिया तिवारी जी,जिला कार्यालय मंत्री,श्रीमती सुनीता रैकवार,जिला मीडिया प्रभारी नीतू शर्मा,सुश्री जय श्री रैकवार,सुश्री अंजलि रैकवार,मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका प्रजापति,सदर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु मौर्य,नरयावली मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि कटारे,गीता खरे,शिक्षा विश्वकर्मा,रानी विश्वकर्मा,ज्योति नामदेव, टीना रैकवार,रश्मि अहीरवार,एवं महिला मोर्चा की समस्त बहनें उपस्थित रही।

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का टोटा बाहरी लोग कर रहें हैं प्रचार धार्मिक क्षेत्रों पर रहकर स्थलों का कर रहें हैं दुरुपयोग

 विधानसभा चुनाव के निमित्त कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय प्रत्याशी को पसंद नही कर रहे हैं और न ही चुनावी मैदान में आ रहे है। जिसके फलस्वरूप आज कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी लोगों शहर में प्रचार करने बुलाना पड़ रहा और यह लोग धार्मिक क्षेत्रों में रहकर क्षेत्र का दुरुपयोग कर रहे है। 
 यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। सिरोठिया ने कहा कि सागर में पूर्णतःभाजपा के पक्ष में माहौल और जनसमर्थन देख कांग्रेस में भारी बौखलाहट हैं। आज एक ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने के लिए प्राण प्रण से जुटे हैं। वही कांग्रेस को आयोजित लोगों के सहारे मैदान में रहना पड़ रहा हैं। जिला अध्यक्ष सिरोठिया ने कहा कि आज कांग्रेस की प्रत्याशी पर धार्मिक क्षेत्र के दुरुपयोग सहित आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफ.आई.आर दर्ज हुई। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि कांग्रेस अब अलोकतांत्रिक रूप से चुनावी मैदान में रहने का प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही सिरोठिया ने कांग्रेस और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा अतिशय सिद्ध क्षेत्र श्री मंगलगिरी में किए गए कृत्य की घोर निन्दा की हैं।

  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive