बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

क्षेत्र की जनता ही कर रही हैं बदलाव की मांग : श्रीमति निधि जैन ▪️नया बाजार व्यापारी संघ ने किया स्वागत

क्षेत्र की जनता ही कर रही हैं बदलाव की मांग : श्रीमति निधि  जैन 

▪️नया बाजार व्यापारी संघ ने किया  स्वागत 

तीनबत्ती न्यूज : 09 नववेर,2023
सागर। शहर की जनता ही अब बदलाओं की मांग करने लगी है। यह बात विस प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने कही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी जब केशवगंज वार्ड में जनसंपर्क की शुरूआत की जिसके बाद विेकानंद वार्ड और गांधी चौक वार्ड में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला केशवगंज की गलियों से गुजरा तो क्षेत्र की जनता ने उनका फूल माला पहनाकर और फूलों की बरसात कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही वहा की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को बताया कि जबसे भाजपा सरकार बनी है तब से इस क्षेत्र की तरफ उनका ध्यान ही नहीं गया है। बच्चे, महिला और पुरूष सरकार बदलने की बात करने लगे। केशवगंज वार्ड की जनता सड़क, नाली, साफ सफाई के लिए नगर निगम और वर्तमान विधायक से बोलती है तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।  जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों को आश्वाशन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनकी समस्याओं को तुरंत हल किया जाएगा।

कांग्रेस का जनसंपर्क गुरुवार को केशवगंज वार्ड स्थित नारायण होटल पार्षद आफिस से प्रारंभ होकर साधना प्रेस, पप्पू बेकरी, कोष्टि मोहल्ला, कांच मंदिर, मिट्टू तिराहा पाएगा से विवेकानंद वार्ड में पहुंचा। जहां रोहन निवास चुनाव कार्यालय से प्रारंभ किया। जो गांधी मंदिर मार्ग, गयादीन तिराहा, जोगन बाई मंदिर दीक्षित फर्श, रामपाऊ से होते हुए डा. मुरारी लाल सोनी तिराहा पहुंची। जहां से गांधी चौक वार्ड के पारस टाकीज, हनुमान जी मंदिर, पीपल वाली गली, श्याम भंडार गली, डा. विजय मुड़ोत गली, पार्षद विनोद सोनी मार्ग से कटारे जी मार्ग से होते हुए शीतला माता सत्यनारायण की घाटी पर समाप्त हुआ। 
कोष्ठी गली में नाली को ब्लॉक करके सीवर लाइन का पाईप डाला

कांग्रेस के जनसंपर्क के दौरान केशव गंज वॉर्ड में कोष्ठी गली में विकास के नाम पर नगर पालिक निगम ने नाली को ब्लॉक करके सीवर लाइन का पाईप डाल दिया। जिससे नाली का पानी सड़कों पर भरा रहता है। इस सब को देख कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकार बनने के बाद सब सही करने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने  काटी भाजी

केशवगंज वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान एक वृद्ध महिला से मिली, जो भाजी काट रही थी। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी ने तुरंत चाकू ले लिया और खुद भाजी काटने लगी। वृद्ध महिला ने उन्हें जीत का आर्शीवाद दिया। 0 प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी ने किया जनसंपर्क
कांग्रेस के गुरूवार को प्रचार के दौरान कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी ने भी जनसंपर्क में भाग लिया। जिन्हेंने क्षेत्र की जनता से मांग की कि इस बार कांग्रेस के बटन को दवाकर कांग्रेस की सरकार बनाए। उन्होंने महिलाओं से बात करते हुए क्षेत्र की समस्याएं सुनी और अपने बहुमूल्य मत को सही तरह से उपयोग करने की बात कही। 
ये हुए शामिल
कांग्रेस के जनसंपर्क के दौरान  गुरुवार को कांगेस के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता रहे साथ। जिसमें  पूर्व विधायक सुनील जैन रेखा चौधरी जितेंद्र रोहण सिटू कटारे पार्षद निलोफा, चमन अंसारी, सिंटू कटारे,, भावना, रोहन, वर्षा जैन, रोशनी, वसीम खान, रजिया खान, रिचा सिंह, सागर साहू, तरुण कोरी, बंटी कोरी, देेवेश मिश्रा, रंजीत राना, शालू खान, सौरभ खटीक, वरुण, घनश्याम परिहार, झल्लू सोनी, कमल लड़िया, कीरन लता सोनी, रेखा महोबिया, संदीप खटीक, चंदन सुहाने, विशाल पटेल और अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।     

नया बाजार व्यापारी संघ ने किया सुनील जैन का स्वागत 

 कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी का गुरूवार को नया बाजार  में जोरदार स्वागत किया । स्वागत करने वालों में सिंधी समाज अध्यक्ष भीष्म राजपूत ,सुरेश पंजवानी, प्रदीप धामेचा, ओमपाल आर्य,सुनील सोनी, प्रताप आहूजा, विजय छत्तानी, दिलीप लहरवानी,अशोक नागवानी, दयाल दास छाबड़ा, रमेश जसवानी, विजय साहू, आशीष विद्यार्थी, प्रशांत समैया, एवं अन्य मोजूद रहे।

मौके पर सुनील जैन ने  जनसंपर्क के दौरान कहा कि यहाँ चारो और गन्दगी है पानी की निकासी नहीं है न ही सीमेंट रोड है और सबसे बड़ी बात यहाँ महिला बाथरूम नहीं है । और दुकानों का किराया 100 से 200 गुना बड़ा दिया आप लोग हम पर भरोसा रखे कांग्रेस को अपना बहुमूल्य मत देकर विजय बनाएं
 जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने कहा कि विकास के नाम पर सड़केें खोदी जा रही है। क्या सड़केें खोदने से विकास होता है। शहर की हर गली मुहल्ले की सड़केें विकास के नाम पर खोद दी गई है। अधिकांश सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर की बात है उन सड़कों पर कोई अनजान व्यक्ति यहां आ जाए तो पैदल चलने में भी उसे परेशानी होगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive