बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महानगरों की तर्ज पर करेंगे झील का सौंदर्यकरण : निधि सुनील जैन▪️पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा 11 नवंबर को कटरा नमकमंडी में

महानगरों की तर्ज पर करेंगे झील का सौंदर्यकरण : निधि सुनील जैन

▪️पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा 11 नवंबर को कटरा नमकमंडी में

तीमबत्ती न्यूज: 10 नवंबर,2023
सागर : महानगरों की तर्ज पर झील का सुंदरीकरण करेंगे और मछली पालन, सिंघाड़ा की खेती की अलग से व्यवस्था होगी। जिससे शहरवासियों को बदबू और गंदगी से राहत मिलेंगी। यह बात शुक्रवार को चुनावी जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ने कही। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि जैन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेत और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क चकराघाट वार्ड और बरियाघाट में किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ों से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। शुक्रवार को वार्डों में गाजे बाजे के साथ कांग्रेस ने जनसंपर्क शुरू किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के चेहरे पर आत्मविश्वास भरी मुस्कान थी। क्योंकि अभी तक के जनसंपर्क के दौरान उन्हें शहर के हर वार्ड में भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव वह स्वयं के लिए नहीं लड़ रही है, शहर के विकास के लिए और अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए लड़ रही है। सागर शहर के साथ साथ प्रदेश में आधे से अधिक सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। क्योंकि बदलाव के लिए अब जनता ही तैयार है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने शुक्रवार को जकराघाट वार्ड कोतवाली से जनसंपर्क शुरू किया। जनसंपर्क शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस प्रत्याशी को महिलाओं और युवा वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को भी महिलाओं ने जगह-जगह उनका फूल मालाओं और पुष्प बरषा कर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस का चुनावी जनसंपर्क शुक्रवार को चकराघाट वार्ड में राधा बल्लभ जानकी रमण मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जनसंपर्क की  प्रारंभ किया, जो दिवाकर ज्वेलर्स, नवरंग गली, सिलाकारी फर्श, पीपलवाली गली से पठा होते हुए काजीकुआं से बरियाघाट  पहुंची। जहां महावीर स्पीकर हाउस से होते हुए नितिन तिवारी जी की गली, अरुण दुबे के निवास से हुते हुए साईं मंदिर, भारती जी प्रेस, लुहार गली और लक्ष्मीनारायण मंदिर पर शुक्रवार को जनसंपर्क समाप्त हुआ। 

पालकी यात्रा में हुई शामिल, लिया आशीर्वाद

जनसंपर्क के दौरान कोतवाली घाटी वाले रोड पर स्थित दिवाकर ज्वेलर्स की दुकान के पास धन के देवता भगवान कुबेर जी महाराज की पालकी यात्रा मिली। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन पालकी यात्रा में शामिल हुई और भगवान कुबेर के दर्शन कर, भगवान कुबेर से क्षेत्र के विकास के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। 

ये हुए शामिल 

शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रहें। जिनमें पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित दुबे रामजी पार्षद चकरघाट, सिट्टू कटारे,  आनंद हेला, छोटू सिलाकारी, जयकुमा सोनी, पार्षद ताहिर खान, नरेन्द्र सोनी, रवी सोनी, रामाकांत यादव,  भूरे खटीक, रजीता राणा, जमना सोनी, गोवर्धन रैकवार, मनु सोनी, अंकुर यादव, ललित बाजपेई, लंला यादव, राईन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।   

मां के साथ-साथ बेटी ने किया जनसंपर्क

कांग्रेस के शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की  बंडी बेटी परिधि जैन ने भी मां के कंधे से कंधा मिलाकर जनसंपर्क किया। बेटी के जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए और कहां कि इस बार बदलाव कर कांग्रेस की सरकार को ही जनता चुनेंगी।

 कमलनाथ 11 नवम्बर को सागर आएगे एवं कटरा नमक मंडी में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे

 सागर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ कटरा नमक मंडी में विशाल आम सभा प्रातः 11:30 बजे संबोधित करेंगे।
   आमसभा को सफल बनाने की अपील करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी  एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने समस्त जनता जनार्दन एवं कांग्रेस जनों से सभा मै पहुंचकर सफल बनाने की अपील की है।

कांग्रेस में हुए शामिल

सुनील जैन पूर्व विधायक के नेतृत्व में युवाओं ने कांग्रेस ज्वाइन की ।इनमे  लखन अहिरवार बाटू अहिरवार महेंद्र चौहान राजेश अहिरवार गोविंद चौबे पवन अहिरवार महेंद्र पटेल राजू मिश्रा भोलू सेन बंटी पटेल गज्जू रजक गज्जू रजक सिविल लाइन वॉर्ड के करीब 100 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर वसीम खान अजय जैन सरपंच कमलेश जैन मोनू जैन नीरज चौरसिया आदि लोग शामिल रहे



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive