बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP बोर्ड: 10 वी की परीक्षा,विवादित सवाल के दोनों प्रश्न को किया बाहर, नहीं जोड़े जाएंगे अंक, दो शिक्षक निलंबित, राष्ट्रीय बाल आधिकार सरक्षण आयोग का नोटिस

MP बोर्ड: 10 वी की परीक्षा,विवादित सवाल के दोनों प्रश्न को किया बाहर, नहीं जोड़े जाएंगे अंक, दो शिक्षक निलंबित, राष्ट्रीय बाल आधिकार सरक्षण आयोग का नोटिस

भोपाल। Mp बोर्ड की कक्षा 10 वी की  सम्पन्न हुए  सामाजिक विज्ञान के पेपर में दो प्रश्न का उत्तर एक ही दर्शाये जाने के चलते दो शिक्षको को  स्कूल शिक्षा आयुक्त ने निलंबित किये जाने के आदेश किये हैंं।आज प्रदेश मेंं हाईस्कूल  के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा नियत समय पर सम्पन्न हुई। परीक्षा होने उपरांत उक्त विषय के वरिष्ठ जानकार के द्वारा प्रश्न पत्र का बारीकी से अध्ययन किया गया जिसमें पाया गया कि प्रश्न स में जोड़ी मिलाइये में  v एवं प्रश्न 26 के  मानचित्र में निम्न लिखित को दर्शइये के भाग 3 में आजाद कश्मीर का उल्लेख किया गया था। जो आपत्तिजनक था। इसको लेकर राजनीतिक बवाल भी मचा। भाजपा ने जमकर आलोचना की। 
 लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त  ने सामाजिक विज्ञान के पेपर को फाइनल करने वाले रायसेन जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  के शिक्षक नितिन सिंह जाट व प्रश्न पत्र के मोडरेटर रजनीश जैन तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर को कार्य में लापरवाही के चलते  नें निलंबित कर दिया है। और उक्त प्रश्न पत्र से दोनों प्रश्नों को बाहर करते हुए  100 की जगह 90 नंबर से मूल्यांकन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इस मामले को  राष्ट्रीय बाल आधिकार सरक्षण आयोग ने सज्ञान लेते हुए नोटिस भी भेजा है। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive