बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपाईयो ने किया नगर निगम का घेराव,विधायक शेलेन्द्र जैन के नेतृत्व में

भाजपाईयो ने किया  नगर  निगम का घेराव,विधायक शेलेन्द्र जैन के नेतृत्व में 
सागर।  नगर पालिक निगम सागर मंे व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में  भाजपा ने  रैली निकालकर नगर पालिक निगम का घेराव कर ज्ञापन देकर अपनी मांगे रखी। जिनमे  प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत महत्वपूर्ण घटक बी.एल.सी. हितग्राहियों के प्रकरण लम्बे समय से लंबित है। कुछ हितग्राहियों को पहली, दूसरी या तीसरी किस्तें देकर बाकी किस्तें रोक दी गई है, जिससे हितग्राहियों के परिवार, बारिश एवं धूप में खुले आसमान तले नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। बी.एल.सी. घटक के हितग्राहियों के लंबित किस्तों का शीघ्र भुगतान कराया जाये। सागर नगर में करीब 6 महिनों से आवश्यक सामग्री के अभाव में स्ट्रीट लाईटें बंद है, जिससे शहर के एक बडे़ भू-भाग में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे आमजन परेशान है। शीघ्र बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत कर उन्हें चालू कराया जायें। सागर शहर में अनियमित एवं दूषित पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराया जायें। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवंटित किये जा रहे आवासों के लिये बैंकों द्वारा ऋण की व्यवस्था कर शीघ्र आवास आंवटित किये जायें। नगर पालिक निगम के कर्मचारियों को आंशिक रूप से नियमित किया गया है, उनको पूर्ण रूप से नियमित किया जायें। नगर पालिक निगम सागर की दुकानों के किराये में अप्रत्याशित की गई वृद्धि पर रोक लगाई जायें। 
विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि, इस ज्ञापन के माध्यम से आपको सूचित किया जाता है कि, यदि शीघ्र ही उपरोक्त मांगों का निराकरण नहीं कराया गया तो उग्र जनआंदोलन किया जायेगा एवं इसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन, प्रशासन की होगी।
 इस अवसर पर श्याम तिवारी, डाॅ. सुखदेव मिश्रा, जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, शैलेष केशरवानी, रामेश्वर नामदेव, राजेश सैनी, प्रदीप राजौरिया, नवीन भट्ट, अर्पित पाण्डेय, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, अनूप उर्मिल, जिनेश साहू, बबलू कमानी, प्रशांत जैन, प्रर्मिला मौर्य, श्रीमति शारदा कोरी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, विक्रम सोनी, श्रीकांत जैन, याकृति जड़िया, सरोज साहू, सविता साहू, हर्षवर्धन चैबे, सीताराम पचकोड़ी, रविन्द्र वर्मा, सुबोध पाराशर, हेमंत यादव, नरेश यादव, राजू घोषी, प्रकाश पटैल, डब्बू साहू, विशाल खटीक, नीलेश जैन, पराग बजाज, अर्पित अहिरवार, राजीव जैन, प्रहलाद पटैल, मोनू जैन, बंटी शर्मा, गोपी पंथी,  चेतराम अहिरवार, अखिलेश घोषी, नरेश धानक, ब्रजेश त्रिवेदी, वृन्दावन अहिरवार, रामसींग अहिरवार, सचिन शर्मा, सोमेश जड़िया, अक्षय बलैया, चक्रेश सोनी, कमलेश चुटेले, राजेश ठाकुर, जावेद खान, विनय मिश्रा, नरेन्द्र साहू, सुनील गोस्वामी, सुरेश हसरेजा, सुनील पटैल, कुलदीप, अनिल राज, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजनता शामिल रही। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive