बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संयुक्त मोर्चा महिला बाल विकास संघ ने कमिश्नर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संयुक्त मोर्चा महिला बाल विकास संघ ने कमिश्नर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 


सागर। संयुक्त मोर्चा महिला बाल विकास संघ के आह्वान पर आज संभागीय मुख्यालय में संभाग के सभी परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा रैली निकालकर कमिश्नर  कलेक्टर महोदय सागर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली का आयोजन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले तीन मडिया से प्रारंभ होकर कमिश्नरी एवं कलेक्ट्रेट पहुंचा। जैसा की आपको विदित है कि संयुक्त मोर्चा पूरे प्रदेश में 15 मार्च से मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं तथा वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से हितग्राहियों को प्राप्त होने वाली सभी सेवाएं ठप्प पड़ी हुई है।

 इसी दौरान विभिन्न जिले में पर्यवेक्षक के निलंबन, परियोजना अधिकारी का निलंबन प्रस्ताव भेजे जाने एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर दबाव बनाकर उन्हें बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही थी इसी को देखते हुए संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर लगभग 3000 लोग विभिन्न जिलों से संभाग में एकत्रित होकर सागर जिले में कमिश्नर एवं कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया की  ।
संयुक्त मोर्चा के शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन के बीच इस प्रकार की कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के सर्वथा विपरीत एवं निवेश पूर्ण तरीके से की गई है जिसका संयुक्त मोर्चा पुरजोर विरोध करता है।  कलेक्टर परिसर को फौजी छावनी में तब्दील कर दिया गया फिर भी बहुत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पर्यवेक्षक परियोजना अधिकारी मैं वहां जाकर धरना दिया। इसी कार्रवाई के चलते विरोध स्वरूप आज विशाल रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी द्वारा कलेक्टर महोदय सागर एवं संभाग आयुक्त, सागर संभाग को ज्ञापन सौंपकर इस प्रकार की कार्यवाही की पुनरावृत्ति किसी भी जिले में न करने हेतु अनुरोध किया है।


सभी परियोजना अधिकारी सभी पर्यवेक्षक एवं बहुत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ज्ञापन देने सम्मिलित हुए। रैली में छतरपुर, पन्ना, दमोह, निवाड़ी टीकमगढ़, सागर जिले की बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजरो ने भी भाग लिया। संघ अध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा कि कुछ जिलो में प्रदेश सरकार ने कई सुपरवाइजर, परियोजना अधिकारियों पर बर्खास्तगी की कार्यवाही कर आंदोलन को कमजोर करने की साज़िश की हैं लेकिन हम डरने वाले नही है हमारी हड़ताल अनिश्चित कालीन है जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगी ।


 सुपर वाइजर संघ अध्यक्ष नीरजा शुक्ला ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग में कई सालो से संविदा पर कार्य कर रहे पर्यवेकछको को अभी तक नियमित नहीं किया गया,वही सरकार बर्खास्तगी का नोटिस भेज कर हमे धमका रही है शिवसेना राज्य उप प्रमुख पप्पु तिवारी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका जब सभी विभागों के शासकीय कार्य ईमानदारी से कर रही हैं तो उनको सरकारी कर्मचारी बनाने में सरकार विलंब क्यों कर रही हैं क्यों उन्हें पेंशन ब अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नही है, बरसते पानी में भी भीगते हुए गगनभेदी नारों के बीच संयुक्त मोर्चा की बहनों की रेली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया रैली को परियोजना अधिकारी विजय कोरी, अरुण सिंह आदि ने भी संबोधित किया

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive