बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने निकाला मशाल जुलूस

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने निकाला मशाल जुलूस


सागर,31 मार्च ,2023 .अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राहुल गांधी को संसद की सदस्यता रद्द करने के विरोध में और मोदी सरकार के इस कायरता पूर्ण कार्यवाही को लेकर शहर कांग्रेस सेवादल ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध व्यक्त किया।
शहर  सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में निकाले गये इस मशाल जुलूस में भारी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।मशाल जुलूस शहर कांग्रेस कार्यालय से आरंभ हुआ जो गौरमूर्ति से मस्जिद होकर पुनः शहर कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुआ।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश में जो परिस्थितियां निर्मित है, उन पर हमें विचार करने की आवश्यकता है,देश में आसमान छू रही महंगाई, बेरोजगारी की समस्या गहराई हैं।  पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि हम सब कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ हैं और रहेंगे और जब तक उनकी बहाली नही हो जाती तब तक सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि इस मशाल जुलूस का अर्थ यह है कि सरकार को दृष्टि दोष हो गया है उसे देश में व्यापत भ्रष्टाचार,मंहगाई,अराजकता कुछ दिखलाई नहीं दे रही है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिस हिटलरशाही तरीके से राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त की है उसका हम सब कांग्रेस जन घोर विरोध करते है।

मशाल जुलूस में पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,मुकुल पुरोहित, चक्रेश सिंघई,जितेन्द्र सिंह चावला,रमाकांत यादव,जितेंद्र रोहन,प्रदीप गुप्ता,राहुल चौबे,महेश जाटव,राकेश राय,डॉ.संदीप सबलोक, जितेन्द्र चौधरी,राजा सेन,राजिया खान,सागर साहू,लीलाधर सूर्यवंशी,अभिषेक पाठक,द्वारका चौधरी,असरफ खान,भैयन पटेल,रूपेश जडिया,अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर,दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,कल्लू पटेल,आनंद हेला,वसीम खान,रवि सोनी,रामगोपाल खटीक,लल्ला यादव, चक्रेश रोहित,चमन अंसारी,जय रैकवार,कमलेश जैन,यूनिस खान,अंकुर यादव,निखिल जैन,सुनील ठाकुर,शुभम जाटव,अरविंद ठाकुर,आकाश जाटव,आशीष मुखिया,अमर सिंह ठाकुर,गनेश केसरवानी,वीरू चौधरी,कमलेश मछंदर,प्रभात भंडारी,पवन पटेल,अभिषेक तिवारी,रवि जाटव,बिल्ली रजक,श्रीदास रैकवार, राहुल रजक,बंटी कोरी,कन्नू कोरी,छोटा वाल्मीकि,फहीम अंसारी,नीलू दीवान,हरिनारायण कोरी,सलमान खान,हर्षित तिवारी,संजय सोनवार,आनंद अहिरवार,दीपक कुर्मी,नीलेश अहिरवार,संजय सोनवार,संदीप सोनी,राहुल खटीक,दीपेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive