बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड 2023 : सागर स्मार्ट सिटी को नवाजा गया क्लीन सिटी अवार्ड से

स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड 2023 :  सागर स्मार्ट सिटी को नवाजा गया  क्लीन सिटी अवार्ड से 

सागर दिनांक 29 मार्च 2023 ।अपनी बेहतर कार्ययोजनाओं और उनके कुशल क्रियान्वयन के चलते विगत वर्षो से लगातार कई अवार्ड प्राप्त कर चुकी सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक बार पुनः अवार्ड पाकर सागर को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 के दौरान सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड में क्लीन सिटी अवार्ड 2023 से नवाजा गया। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार सागर स्मार्ट सिटी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए नोडल अधिकारी श्री रजत गुप्ता (कम्पनी सचिव) ने इस अवार्ड को प्राप्त किया। स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो भारत के उभरते आधुनिकीकरण और विकास परिदृश्य को समाहित करते हुए परिवर्तनकारी तकनीकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों का अनुकूल उपयोग कर शहर को स्मार्ट बनाने में किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने का अंतर्राष्ट्रीय मंच है। स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 में विभिन्न श्रेणी के आवार्डो हेतु 500 से अधिक नॉमिनेशन्स आयोजन समिति को प्राप्त हुए थे। इस एक्सपो में अमेरिका, रसिया, कनाडा सहित देश-विदेश के संस्थानों के प्रतिनिधी शामिल हुए। सागर स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न अवार्ड्स की 5 श्रेणीयों बेस्ट आई ट्रिपल सी, वाटर केटेगरी, ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट मोबिलिटी और क्लीन सिटी  अवार्ड्स हेतु नामांकन भरा गया था इनमें से चार श्रेणीयों बेस्ट आई ट्रिपल सी, वाटर केटेगरी, ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट मोबिलिटी हेतु टॉप थ्री में सागर स्मार्ट सिटी ने स्थान हासिल किया था तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्लीन सिटी श्रेणी में प्रथम स्थान पाने पर क्लीन सिटी अवार्ड-2023 से सागर को नवाजा गया।

क्लीन सिटी अवार्ड स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करने के लिए शहर की नगरपालिकाओं, संघों, संगठनों, कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि से नामांकन आमंत्रित कर सर्वश्रेष्ठ का चयन कर प्रदान किया जाता है।

इन पैरामीटर में श्रेष्ठ पाए जाने पर दिया जाता है क्लीन सिटी अवार्ड

कार्यान्वित/निष्पादित परियोजनाओं की संख्या, स्थान, आकार, शामिल निवेश, कार्य योजना, नियत लक्ष्य की प्राप्ति और वर्तमान प्रगति,
अपनाई गई प्रौद्योगिकियां जैसे स्वच्छता हेतु प्रौद्योगिकियों का प्रयोग, सार्वजनिक परिवहन में वैकल्पिक ईंधन, कार्बन के स्तर में कमी या वायु, जल, मृदा प्रदूषण कम करना (प्लास्टिक का उपयोग कम), अपशिष्ट उत्पादन में कमी लाना व बेहतर प्रबंधन, रीसायकल और पुन: उपयोग को बढ़ावा देना, सतत बुनियादी ढाँचा विकास के तहत नवीकरणीय ऊर्जा, सोलर सिस्टम आदि को अपनाना और बढ़ावा देना।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी शुभकामनाए

स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड-2023 में सागर को क्लीन सिटी अवार्ड से राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने पर मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला, सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पूरी टीम एवं सागर के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive