बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राहुल गांधी ने नही किया पिछड़े वर्ग का अपमान ,बीजेपी कर रही है दुष्प्रचार: रमाकांत यादव

राहुल गांधी ने नही किया पिछड़े वर्ग का अपमान ,बीजेपी कर रही है दुष्प्रचार: रमाकांत यादव 

सागर, 1 अप्रैल,2023 :  मप्र कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिकार संगठन अध्यक्ष रमाकांत यादव ने आज मिडिया से चर्चा में कहा कि 
 भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल  2023 तक गांव-गांव घर-घर जाकर यह झूठा प्रचार करने वाली है कि नीरव मोदी, ललित मोदी आदि को राहुल गांधी ने चोर बोलकर पिछड़े वर्गों का अपमान किया है। जबकि सच्चाई यह है कि नीरव मोदी, ललित मोदी आदि पिछड़े वर्ग की सूची में नहीं आते है। 
श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेस ने हमेशा ही पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। वर्ष 2022 में नीट PG में भारतीय जनता पार्टी द्वारा खत्म किए OBC आरक्षण को बहाल करने श्री राहुल गांधी एवं श्रीमति सोनिया गांधी ने प्रयास कर पुन: चालू करवाया है और कांग्रेस पार्टी निजीकरण के खिलाफ है इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैकों का राष्ट्रीकरण किया था। पिछड़े वर्गों की संख्या 55% है। बैंकों के डूबने या सरकारी संस्थानों के बिक जाने पर 55% पिछड़े वर्ग का नुकसान भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि रायपुर कांग्रेस महाधिवेशन में पिछड़े वर्ग को विशेष अवसर प्रदान करने के प्रावधान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए है। भविष्य में जब कांग्रेस सरकार बनेगी तो न्यायिक आयोग संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य सेवा आयोग में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से साक्षात्कार की कमेटियों में स्थान दिया जायेगा। 
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी ने कहा है कि जिन शासकीय संस्थानों को मोदी सरकार द्वारा बेचा जा रहा है कांग्रेस की सरकार बनने पर उनका पुन: राष्ट्रीकरण किया जायेगा। जिससे देश के हर वर्ग की हिस्सेदारी तय की जा सके। एवं कोई भी वर्ग मुख्य धारा से अलग ना हो पाये। 

मप्र में कांग्रेस सरकार बनने पर सन् 2018 में  कमलनाथ ने पिछडे़ वर्ग को नौकरियों में 27% आरक्षण देने का काम किया था एवं निजी क्षेत्र में भी पिछड़ा वर्ग आरक्षण देने की कार्यवाही की थी। परंतु भाजपा की वर्तमान सरकार ने जुलाई 2022 के पंचायती चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण के खिलाफ  षड्यंत्र पूर्ण कार्यवाही की है जिससे प्रमाणित होता है कि भाजपा कभी पिछड़े वर्ग के हित में काम नहीं करती। । भारतीय जनता पार्टी को अभी भी यह भ्रम है कि वह देश की आधी से अधिक आबादी अर्थात 55% पिछड़े वर्ग को गुमराह करने में सफल हो जायेगी। किंतु अब भारतीय जनता पार्टी का भ्रम टूट जायेगा।  भारतीय जनता पार्टी यदि पिछड़ों की हितैषी पार्टी है तो पिछड़े वर्ग के विभिन्न संगठन पूरे देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग कर रहे है तो भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार जाति आधारित जनगणना क्याें नहीं कर रही है।  लगातार निजीकरण करके कांग्रेस सरकारों द्वारा स्थापित शासकीय अर्धशासकीय संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। जिससे पिछड़े वर्ग को नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण पर सीधा नुकसान हो रहा है। और पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से अलग करने का काम भारतीय जनता पार्टी लगातार कर रही है। 
इसलिए जिस तरह से श्री राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता समाप्त की गई है। हम उसके खिलाफ हैं और राहुल गांधी जी के साथ समस्त पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग खड़ा है।  
ये रहे मोजूद
प्रेस वार्ता में संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, राजू राठौर,जमना सोनी, जितेन्द्र रोहण भैयन पटैल, विजय साहू, महेश जाटव, राजा सेन, लीलाधर सूर्यवंशी,रवि सोनी, रजियॉ खान, जितेंद्र चौधरी, सुल्तान कुरेशी, प्रेमनारायण अहिरवार, वसीम खान रिचा सिंह,पवन पटेल, बलराम साहू रोहित मांडले, महेश अहिरवार, आदि सभी उपस्थित थे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive