बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

ग्राम लुहारी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान 2 अप्रैल से

ग्राम लुहारी  में सिद्ध चक्र महामंडल विधान 2 अप्रैल से


सागर,1 अप्रैल, 2023 . ग्राम लुहारी में 2 अप्रैल से ०९ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्वशांति महायज्ञ होने जा रहा है। ग्राम लुहारी खुरई-बीना रोड पर नरयावली के पास एक ग्राम है जहाँ चौधरी गुलज़ारी लाल जैन का परिवार और एक पुजारी रहता है। ग्राम में ९ दिवसीय सिद्धचक्र विधान हो रहा है जो कल धटयात्रा और ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा। पूर्व में 1956 में और उसके बाद 2015  ग्राम में सिद्धचक्र विधान हो चुके है। 

ग्राम लुहारी पिछले एक दशक से कई बड़े आयोजनों का गवाह बन चुका है। यहाँ जैनो के बड़े संत प्रमाण सागर महाराज की अगवानी हो चुकी है। 2015   में विधान और 2017 में जीर्णोधार के बाद वेदी प्रतिष्ठा हुई थी। ग्राम पूजन पुण्य दल इस विधान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। सागर, दलपतपुर, नरयवली, ईश्वरवारा, जरूखेड़ा, पाली और बान्दरी आद से बड़ी संख्या में जैन समाज के पहुँचने की संभावना है।  ग्राम लुहारी को आदर्श ग्राम बनाने के लिए ग्राम पूजन पुण्य दल और ग्राम सेवा समिति भोपाल सक्रिय है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive