बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में किया संकल्प सत्याग्रह

कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में किया संकल्प सत्याग्रह

सागर,26 मार्च ,2023.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया एवं सागर ग्रामीण के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय मकरोनिया चौराहे स्थित विरांगना रानी अवन्ति बाई जी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी का चित्र लेकर राहुल गांधी जी के समर्थन में संकल्प सत्याग्रह किया।संकल्प सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी जी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी है जिस तरह से उनकी लोकसभा से सदस्यता खत्म की गई है उससे यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार राहुल गांधी जी से भयभीत है और केंद्र सरकार राहुल गांधी जी के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही है। श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी रही है और खड़ी रहेगी।अडानी महा घोटाले में जे.पी.सी के बजाय राहुल गांधी जी को अयोग्य करार दिया गया है।हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे,हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं।


सत्याग्रह में मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,सागर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, आर.आर. पारासर, अभिषेक गौर,दीपक दुबे,शरद राजा सेन आदि ने संबोधित किया। सत्याग्रह का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला ने माना। संकल्प सत्याग्रह में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शारदा खटीक, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेंन्द्र तोमर, राकेश राय, अरविंद मिश्रा,अमोल सिंह, सुनील ठाकुर, मुल्ले चौधरी, महेन्द्र पटैल, सुधीर तिवारी, गोपाल तिवारी, राकेश यादव, महेश सेन,मनोज पवार, प्रेम लाल,राजेन्द्र साहनी,गोविन्द उपाध्याय,कमल जैन, मार्शल खान,कल्लू नायक, संजय रोहिदास, एम.आई खान,सुनील भदौरिया,सिद्धार्थ सिंह राजपूत,राकेश रजक, सन्दीप चौधरी,अभी जैन,सत्यम सिंह,हर्षित तिवारी, कमल मासाब, सोनू शुक्ला, शंकर दाऊ, सुखलाल रजक, रघुनाथ दाऊ,नियाज खान, दीपक कुर्मी, सलमान खान, रेवाराम रजक आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive