बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा आज विपरीत परिस्थितियों से होकर पहुंची सर्वोच्च स्थान पर, इस यात्रा में भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी : अजय जामवाल

भाजपा आज विपरीत परिस्थितियों से होकर पहुंची सर्वोच्च स्थान पर, इस यात्रा में भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी :  अजय जामवाल


 सागर,25 फरवरी,2023 ।निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनी है। देशभर में 18 करोड़ से अधिक पार्टी के सदस्य है। देश में सबसे ज्यादा सासंद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधि हमारे पार्टी के है। आमजन से सतत संपर्क ही पार्टी के जीत का मूल मंत्र है। आप सभी ने प्राथमिक इकाई बूथ पर जाकर कार्य किया है । जिसके कारण हम लगातार सत्ता में बने हुए है। जो भी कार्य बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल के अधीन करणीय कार्य है उन्हें शीघ्रता से करते हुये निरंतर संगठन को सक्रिय बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने सागर में संगठनात्मक जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, केबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता डाॅ. सुशील तिवारी, जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार उपस्थित थे।

श्री जामवाल ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे हमारा सतत संपर्क न हो। बूथ समिति संपूर्ण समाज के संपर्क से निर्मित होती है। यदि बूथ समिति सक्रिय होगी तो पार्टी की जीत सुनश्चित है। हमें पार्टी की विचारधारा एवं केन्द्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं की जानकारी टोली के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता से सम्पर्क और संवाद कर आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारा दल विपरीत परिस्थितियों से होकर आज सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा है। इस गौरवशाली यात्रा में महती भूमिका निभाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। 

बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिले की संगठन की गतिविधियाें की जानकारी दी। जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने पूर्व में किये गये करणीय कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे ने व्यक्त किया। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक से पूर्व श्री अजय जामवाल  ने भाजपा संभागीय कार्यालय का अवलोकन किया साथ ही जिला स्तरीय बैठक में केन्द्र व प्रदेश संगठन के बाद नवाचार करते हुये सभागार में बैठक के दौरान मोबाईल लेकर जाना वर्जित रखा गया। 
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठो के प्रदेश एवं जिला संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

 महिला मोर्चा जिला स्तरीय बैठक को संबोधित


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ता बहनों को संबोधित कर सभी से वन टू वन चर्चा की। बैठक में सागर संभागीय प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सागर जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, महिला मोर्चा  प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति दुबे, महिला मोर्चा जिला प्रभारी कमलेश बघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव उपस्थित रही। 
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नेहा जैन एवं आभार प्रतिभा चौबे ने व्यक्त किया। बैठक में आपेक्षित महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive