तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

खुरई में लगेगी पं. चन्द्रशेखर आजाद और पं. केसी शर्मा की प्रतिमाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह▪️विप्र समागम का आयोजन

खुरई में लगेगी पं. चन्द्रशेखर आजाद और पं. केसी शर्मा की प्रतिमाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️विप्र समागम का आयोजन


खुरई, 24 फरवरी,2023। खुरई के दीनदयाल पार्क में शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा और पं केसी शर्मा स्कूल में स्व श्री कृष्णचंद्र शर्मा की प्रतिमाएं दो महीने के भीतर लगाई जाएंगी। खुरई में 53 वर्ष से मनाए जा रहे शहीद पं चंद्रशेखर आजाद के जयंती समारोह को अब प्रतिवर्ष नगर पालिका खुरई के व्यय पर भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह घोषणाएं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विशाल विप्र समागम और भगवान परशुराम जी के मंदिर का भूमिपूजन समारोह में की हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए ब्राह्मण समाज ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। 

विप्र समागम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति में ब्राह्मण का ऊंचा स्थान है, जो ब्राह्मण का अनादर करता है उसका कभी उद्धार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने अश्वमेध यज्ञ करके संपूर्ण विश्व जीता और जीत कर दान कर दिया। भगवान परशुराम न्याय करते थे इसीलिए उन्हें न्याय का देवता भी माना गया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई में निर्मित हो रहा भगवान परशुराम जी का मंदिर उनकी जन्मस्थली जानापाव के बाद मध्यप्रदेश में बनने वाला दूसरा भव्य मंदिर होगा। उन्होंने बताया कि मप्र सरकार ने भगवान परशुराम जी के जीवन वृत को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। ऐसे मंदिरों पुजारियों को जिनको जमीन नहीं मिली है भाजपा सरकार ने पांच हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने का निर्णय लिया है। गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की देन है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जीवन की समृद्धि का आधार विकास है। जब से चुना गया मैंने एक एक क्षण क्षेत्र के विकास के लिए लगाया है। खुरई में धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि  जितने मंदिर बीते सात साल में हमने खुरई क्षेत्र में बनाए और जीर्णोद्धार कराए उतने पिछले 70 सालों में नहीं बन सके। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं नियम धर्म, पूजा पाठ वाला ईश्वरवादी व्यक्ति हूं। मेरे किसी से भी व्यक्तिगत मतभेद नहीं। राजनैतिक मतभेद चुनाव के बाद समाप्त हो जाते हैं और सभी को उसके बाद क्षेत्र के विकास में लग जाना होता है। मैं ब्राह्मणों से मुहूर्त निकलवा कर ही चुनाव का फार्म भरने जाता हूं। सबको साथ लेकर चलना राजनैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी को भी दुर्भावना नहीं पालना चाहिए क्योंकि जीवन के अगले क्षण तक का कोई भरोसा नहीं है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यदि फिर भी किसी को लगता है कि मेरे कारण उसे जाने अंजाने में दुख पहुंचा है तो मैं खुले मन से उनसे क्षमा मांगता हूं। मैं सबको विश्वास दिलाता हूं कि जीवन में जितना अवसर मिलेगा मैं खुरई विधानसभा क्षेत्र का विकास करता रहूंगा। 


मंत्री श्री सिंह ने ब्राह्मण समाज की ओर से रखे गए मांग पत्र के अनुसार खुरई में इस वर्ष के अंत तक आवासीय संस्कृत विद्यालय खोल दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने संस्कृत विद्यालयों में 119 भर्तियां कर दी हैं और लगातार यह प्रक्रिया चल रही है। मंत्री श्री सिंह ने तहसीलदार को मंच से ही आदेश दिया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के सभी लंबित आवेदन एक सप्ताह में निराकृत हो जाना चाहिए और किसी को इसके लिए परेशानी नहीं होना चाहिए। विप्र समुदाय से उन्होंने कहा कि अगले महीने आवास और आवासीय पट्टों के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसमें आपके भी प्राथमिकता से स्वीकृत होंगे। 
कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विंग कमांडर रिटायर्ड सतीष शर्मा, श्रीमती कमला नायक, युवा विप्र समाज अध्यक्ष मनोज चौबे, संयोजक संतोष जोशी और प्रफुल्ल दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के विप्र समुदाय से विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावानों को शाल श्रीफल स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में समाज सेवा में कार्यरत श्रीमती कमला नायक, पं. रामसहाय रिछारिया, पं. चंद्रिका पाराशर, पं. शंभूदयाल मिश्रा, पं. संतोष दुबे, पं. आशीष मिश्रा, संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा करने वाले पं. अशोक मुड़ोतिया, पं. हरिओम शर्मा, पं. श्री कृपाशंकर गोस्वामी, शिक्षा के क्षेत्र में पं. केडी गोस्वामी, पं. जगदीश त्रिपाठी, पं. महेश शर्मा, पं. हरिओम तिवारी, लोकगीत गायन में पं. विष्णु पटैरिया, चिकित्सा के क्षेत्र में पं. निशिकांत पाण्डेय, पं. मयंक भूषण पटैरिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में पं. संदीप तिवारी, पं. वीरेन्द्र तिवारी, पं. मनोज तिवारी, धर्म के क्षेत्र में पं. प्रमोद व्यास सहित समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे वरिष्ठों का सम्मान किया गया।

ये रहे मोजूद

समारोह में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत विशंभर दास जी महाराज, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. राजेश मिश्रा, पं. विनोद गुरू, विंग कमांडर पं. अशोक मुड़ोतिया, पं. प्रभुदयाल चौबे, पं. केडी गोस्वामी, पं. विष्णु पटैरिया, पं. चंद्रिका प्रसाद पाराशर, पं. ब्रजेश मिश्रा, पं. शंभूदयाल मिश्रा, पं. प्रदीप दुबे, पं. रजनीश दुबे, पं. जगदीश त्रिपाठी, पं. हरिओम शर्मा, पं. महेश शर्मा, पं. संतोष दुबे, पं. कृपाशंकर गोस्वामी, पं. रामसहाय रिछारिया, पं. प्रमोद व्यास, पं. मनोज तिवारी, पं. वीरेन्द्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, पं. हरिओम तिवारी, पं. निशिकांत पांडे, पं. मयंकभूषण पटैरिया, पं. आशीष मिश्रा, पं. लोकनारायण त्रिपाठी, पं. रामेश्वर प्रसाद चौबे, पं. रामस्वरूप समाधिया, पं. विकास पांडेय, समस्त मातृ शक्ति, युवा ब्राह्मण टीम सहित संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगरों से पधारे विप्रवर और विप्र नारी शक्ति उपस्थित थे।
खुरई में बनेगा शबरी माता मंदिर और जनजातीय सामुदायिक भवनः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

  हमारे जनजातीय समुदाय का योगदान देश की सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में रहा है। त्रेता युग से हमें उनके योगदान के प्रसंग निरंतर मिलते रहे  हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह उद्गार यहां शबरी जयंती समारोह में आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मंत्री श्री सिंह ने इस कार्यक्रम में खुरई के आदिवासी समुदाय के लिए सामुदायिक भवन और शबरी माता मंदिर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री श्री सिंह ने शबरी जयंती समारोह में 264 पीएम आवास हितग्राहियों के खातों 2.64 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। 

     मंत्री श्री सिंह ने समस्त जनजाति समुदाय को शबरी माता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शबरी प्रसंग से पता चलता है कि एक ओर भगवान राम ने समरसता का संदेश दिया दूसरी ओर जनजाति समुदाय नेधर्म और अधर्म की लड़ाई में धर्म का साथ देकर युद्ध में भगवान राम का साथ दिया। अधर्म रूपी रावण को पराजित कर जनजाति समुदाय ने धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान किया। इस अवसर मंत्री श्री सिंह ने खुरई क्षेत्र के जनजातीय समुदाय के गणमान्य नागरिकों का साल श्रीफल से सम्मान किया। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनजाति समुदाय सम्मान और विकास चाहता है जो कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में उसे नहीं दिया। भाजपा की सरकार ने राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर जनजाति समुदाय की श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विराजमान किया और जनजातीय कल्याण के लिए सार्थक योजनाओं का सटीक क्रियान्वयन किया। किसी ने नहीं सोचा था कि शहर,गांव और जंगलों में गरीब आदिवासी का पक्का मकान होना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें यह दिया है। 


     मंत्री श्री सिंह ने समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी महिलाओं को जानकारी दी कि 5 मार्च से वे लाडली बिना योजना के फार्म भरें। 10 जून तक उनके खातों में एक हजार रुपए प्रतिमाह मप्र की भाजपा सरकार डालना शुरू करेगी। उन्होंने आदिवासी समुदाय को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा के लिए किताबें, पढ़ाई,फीस, साइकल जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आदिवासी समुदाय को प्रेरित किया। 

     शबरी जयंती के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नन्हींबाई अहिरवार, भाजपा महिला मोर्चा रश्मि सोनी, अर्चना जैन, नीतिराज पटेल, फूल सिंह खुरई, धरमूलाल पथरियाचिंताई, रसाल आदिवासी, जगन आदिवासी, श्यामलाल तिगरा, पुनूलाल ललोई, दशरथ सिंह, कोमल सिंह, भुजबल सिंह, गुलाब सिंह, मोहन सिंह, परसराम, मुन्नालाल, बाबूलाल, छोटेलाल, सुमेर सिंह, रवि पंडा आदिवासी, कल्लू आदिवासी, हल्के सिंह, चंदन आदिवासी, गोविंद आदिवासी, जगदीश अदिवासी उपस्थित थे।





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive