बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महाशिवरात्रि : भगवान भोलेनाथ की निकली शाही बारात, जोरदार स्वागत

महाशिवरात्रि : भगवान भोलेनाथ की निकली शाही बारात, जोरदार स्वागत


सागर, 18 फरवरी,2023.महाशिवरात्रि के महापर्व पर जनमानस भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखा। शिव पार्वती के विवाह उत्सव पर जनसमुदाय उमड़ा।शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.  शिव मंदिरों से बारात निकली। प्रमुख शाही बारात में  श्रद्धालुओ की खूब भीड़ उमड़ी। डीजे , बाजो गाजे और भोलेनाथ के जयकारा के साथ बारात निकली। इसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। तीनबत्ती पर पटाखों और लाइट के संयोजन ने खूबसूरत दृश्य बना दिया। तीनबत्ती पर महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने स्वागत किया।






कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

 जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा बाबा महाकाल की शाही सवारी का स्वागत कांग्रेस कार्यालय के बाहर भव्य रुप से पुष्पों की वर्षा द्वारा किया गया जिसमें मुकुल पुरोहित देवेंद्र तोमर अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर बब्बू यादव संदीप सबलोक भूरा  खटीक नारायण विश्वकर्मा चंचल शाहरुख खान आदि अनेक कांग्रेसी जन उपस्थित थे


शाही बारात का जैन पंचायत सागर ने किया स्वागत 


श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर के सभी पदाधिकारियों ने  कटरा बाजार में फूलों की वर्षा कर महाशिवरात्रि उत्सव की शाही बारात का भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से स्वागत किया। 
जैन पंचायत सभा सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना  पंचायत सभा के देवेंद्र जेना, 





अशोक वीर, रश्मिरितु, दिनेश बिलहरा, दुलीचंद चंदेरिया, अजीत समैया, प्रकाश जैन पारस, मुकेश जैन लिटिल यूजंक्शन, मनीष नायक, टोनी केसली, सुदीप सीए, राजेश सिंघई, अनिल जैन नैनधरा, अमित जैन ढाना, पार्षद पराग बजाज, नवीन श्रीजी, तरुण कोयला, राजेश सरस, संजय शास्त्री, अजय सराफ, यशवंत जैन,सचिन राजकमल, अखिलेश राजश्री, चर्चित जैन, अमित सिहोरा, आशीष भाईजी, अतुल जैन, सभी पदाधिकारी और समाज जन उपस्थित थे।


सेवादल ने किया स्वागत

 भगवान शिव की निकली बारातो और बारात में शामिल सभी भक्त बारातियों का कांग्रेस सेवादल परिवार ने शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतत्व में तीन बत्ती पर भव्य स्वागत किया।
जैसे ही बारात तीन बत्ती पहुंची सेवादल परिवार के सदस्यों ने बारात पर पुष्प वर्षा की और जल और प्रसादी का वितरण किया। स्वगतकर्ताओ में अमित दुबे रामजी,महेश जाटव,राजेश उपाध्याय,नितिन पचौरी,आनंद हेला,कल्लू,पटेल,प्रीतम यादव,सीनू मयंक भट्ट बाल्मिकी,अंकुर यादव,के डी शुक्ला,
लल्ला यादव,रवि जैन आदि रहे।


मारकंडेश्वर मंदिर से महाशिवरात्रि पर्व पर माता गौरी से विवाह करने गणो के साथ निकले नागेश्वर मंदिर


महाशिवरात्रि पर्व पर पुरानी गल्ला मंडी तिलकगंज स्थित मारकंडेश्वर मंदिर से लाल बत्ती एक चार की गार्ड के साथ रेड कारपेट पिछाकर बारातियों को भांग घोटा का प्रसाद ग्रहण कर  भगवान भोले नाथ की बारात निकाली निकाली गई।  


धार्मिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित पवन चौबे, सिंघई अरुण कुमार जैन, हुलासिराम साहू, गिरधारी लाल साहू, पंकज केशरवानी कैलाश माहेश्वरी, नंदू माहेश्वरी, अशोक केशरवानी, रामकिशोर केशरवानी, अब्बी साहू, विष्णु साहू, मणिदेव ठाकुर, मोनू ठाकुर के साथ सभी महिला एवं पुरुष धर्मप्रेमी उपस्थित रहें।

श्री सिद्ध कामद्धेश्वर महादेव मंदिर,गोपालगंज की शिव बारात  

नगर के गोपालगंज में बंगाली काली चौराहा के समीप स्थित प्राचीन श्री सिद्ध कामद्धेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लोग हर हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने पहुंचने लगे. इस मंदिर में निरंतर 52 वर्षों से शिव बारात निकाली जा रही है. इस वर्ष मंदिर द्वारा निकाली गई बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

शिव बारात बंगाली काली मंदिर से प्रारंभ होकर खांडेकर चौक, भारत चौक होती हुई वेयरहाउस मार्ग से श्रीराम कॉलोनी,चौपड़ा होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई. शिव बारात की जगह जगह श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की.
पार्षद रूपेश यादव एवं पार्षद वसीम खान ने बारात का भव्य स्वागत किया.
बारात में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता दर्ज की जो शहर में चर्चा का विषय रही. बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने अनुशासित होकर बारात का आनंद उठाया.
इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, राजाराम सैनी, बाबा चन्नी, गुड्डू चौबे, आशुतोष गोस्वामी,आलोक गौतम, लक्ष्मण सिंह,श्याम तिवारी, गुड्डन शुक्ला,मन्नू कक्का,शैलू जैन,सचिन दुबे, घनश्याम मिश्रा, एड.वीरेंद्र सिंह,बबलू राय,एड.हरनाम सिंह,ऋतुराज सिंह,ऋषि मिश्रा, कविंद्र राय, आकाश श्रीवास्तव,आनंद सोनी, दीपक रैकवार, मनोज पटेल, गोलू साहू, राम मिश्रा, राजीव सोनी, आकाश ठाकुर, राजू तिवारी, विक्रम पारोची,कैलाश साहू, राजेश दुबे,रमन श्रीवास्तव,शुभम सागर,देवाशीष दुबे सहित श्रद्धालु एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही.
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive