बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर में विकास यात्रा में लाखो के भूमिपूजन, जनकल्याणकारी योजनाओ का दिलाया लाभ

सागर में विकास यात्रा में लाखो के भूमिपूजन, जनकल्याणकारी योजनाओ का दिलाया लाभ

सागर 15 फ़रवरी 2023
सागर।  सागर शहर की विकास यात्रा छटवें दिन तीन वार्डों संत कबीर वार्ड, केशवगंज वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड की यात्रा संत कबीर वार्ड में कुल 34.75 लाख की लागत से बनाएं जाने वाले मंगल भवन के भूमिपूजन के साथ प्रारम्भ हुई। विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्र शेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, वार्ड पार्षदों, अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मंगल भवन का भूमिपूजन कर यात्रा का शुभारम्भ किया। छटवें दिन की विकास यात्रा संत कबीर वार्ड मंगल भवन के भूमिपूजन पश्चात हनुमान मंदिर से होते हुए रोहण मार्ग से केशवगंज वार्ड में विभिन्न स्थलों से होते विवेकानंद वार्ड के ग्यादीन तिगड्डा पर बनने वाले मंगल भवन के भूमि पूजन एवं कन्या पूजन के साथ सम्पन्न हुई।
विकास यात्रा के दौरान अनेक निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। संबल योजना के 5 हितग्राहियो को 2-2 लाख रूपये राशि का स्वीकृति पत्र मौक़े पर दिया गया, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत खाद्यान राशन पर्ची 9 हितग्राहियो को वितरित की गई, 45 पेंशन योजना हितग्राहियो, 20 आवास योजना के हितग्राहियों, पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 118 पथ विक्रेताओं, कौशल प्रशिक्षण के 6 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। इसके साथ ही सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) के 2 समूहों को बैंक लिंकेज कराकर लाभान्वित किया गया। स्वरोजगार योजना के तहत श्री राधे लाल साहू को ई-रिक्शा हेतु 1 लाख 40 हजार रूपये राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया एवं  श्री ऋषि पटेल को स्वरोजगार योजना अंतर्गत 50 हजार रूपये का स्वीकृति पत्र दिया गया।  यात्रा के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का हित लाभ प्रदान किया गया।


यात्रा के दौरान विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच  एवं अंत्योदय के संकल्प से हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में आज प्रत्येक व्यक्ति की रोटी, मकान एवं अन्य अत्यावश्यक जरूरतों को शासन-प्रशासन के माध्यम से पूरा करने में हम सफल हुए हैं। जो पात्र व्यक्ति किन्ही कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित हैं उन्हें घर पर ही योजनाओं का लाभ तत्काल दिलाने के लिए यह विकास यात्रा है। ताकि सभी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके और सबका साथ-सबका विकास की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि आज सागर तेजी से बदल रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत हजार करोड़ रूपयों से किए जा रहे विभिन्न विकासकार्यों ने शहर को महानगर बनने की ओर अग्रसर किया है। आज हमारे शहर में भी नीदरलेंड से लायी गई हॉकी टर्फ ग्रास से निर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हॉकी टर्फ मैदान, 8 लेन सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रेक, फुटबॉल मैदान, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला सिटी स्टेडियम है। विगत समय में हमारे होनहार खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव के बाबजूद भी शहर को खेलों में लगातार मेडल दिलाते आये हैं। आज इन सर्वसुविधायुक्त खेल मैदानों के निर्माण से आगामी समय में हमारे शहर के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में सहभागिता कर मैडल पाने और सागर को गौरवान्वित करने में सक्षम बनेंगे।  उन्होंने सम्बोधित करते हुए इंदौर का उदाहरण दिया और कहा की स्मार्ट सिटी कि परिकल्पना केवल शासन-प्रशासन के द्वारा सच नहीं की जा सकती, इसके लिए जन-जन की सहभागिता अनिवार्य है। हम सब नागरिकों को भी स्मार्ट बनना होगा। अपनी जिम्मेदारी समझना है की जो निर्माण किए जा रहे है वे साफ, स्वच्छ व सुरक्षित रहें। हम सबको अपने आस-पास के विकासकार्यों कि देखरेख करना चाहिए। 


निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने शहर में स्मार्ट सिटी नगर निगम एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से कराएं जा रहे विकास कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि वर्तमान शासन विकास का शासन है। हम सब वोट पाने के बाद घर जाकर सोने वाले जनप्रतिनिधि कार्यकर्त्ता नहीं बल्कि घर-घर जाकर आमजन तक विकास पहुँचाने वाले हैं।
श्री गौरव सिरोठिया ने कहा की जनहितैषी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के  मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करते हुए सागर के हमसब जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी घर-घर पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रियता से लगे हुए हैं। वंचित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली यह विकास यात्रा ऐतिहासिक है। इससे अंत्योदय का सपना अवश्य ही साकार होगा।


महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से सागर के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और क्षमता के साथ पहुंचाने का कार्य विधायक, महापौर पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ नगर निगम की टीम के माध्यम किया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों का कल्याण हो। पिछले दिनों की यात्रा में जिन भी योजनाओं से वंचित रहे पात्र हितग्राहियो के आवेदन आये उन्हें तत्काल अमल में लाते हुए हितलाभ दिलाने का प्रयास किया गया है। नागरिकों को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर निगम आज आगे है। नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस विकास यात्रा के माध्यम से लगातार कार्य कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में छह संजीवनी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है ताकि नागरिकों को अपने वार्ड में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और छोटी-मोटी बीमारी के इलाज हेतु बड़ी अस्पतालों में न जाना पड़े। ये संजीवनी क्लीनिक संजीवनी बूटी का काम करेंगी।
संत कबीर वार्ड में मंगल भवन निर्माण हेतु जाटव राय समाज द्वारा भूमि दान देने पर समाज के प्रतिनिधियों का उपस्थित अतिथियों ने सम्मान किया।


 जाटव राय समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस भूमि पर बनने वाला मंगल भवन समाज के निम्न व मध्यम वर्ग के नागरिकों के मांगलिक कार्यों हेतु विशेष सहयोगी व सुविधाजनक होगा। जाटव राय समाज द्वारा निःशुल्क दान की गई जमीन समाज हित व कल्याण के कार्यों का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
यात्रा में संत कबीर वार्ड पार्षद श्री धर्मेंद्र गुड्डा खटीक, विवेकानंद वार्ड पार्षद सुश्री यकृति जड़िया, केशवगंज वार्ड पार्षद श्री चमन अंसारी, श्रीमति संध्या भार्गव, श्री श्याम तिवारी, श्री जगन्नाथ गुरैया, पार्षद श्री विशाल खटीक, श्री गोपी पंथी, दीपक खटीक, विष्णु खटीक, रामेश्वर नामदेव, रितेश मिश्रा, मनीष चौबे, प्रतिभा चौबे, श्रीकांत जैन, अंशुल हर्शे, शालीन सिंह सहित हजारों की संख्या में नागरिक आदि उत्साह के साथ शामिल हुए।
                                      
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive