बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विकास यात्रा :मंत्री गोविंद राजपूत ने किए करोड़ो रुपए के भूमिपूजन और लोकार्पण

विकास यात्रा :मंत्री गोविंद राजपूत ने किए करोड़ो रुपए के भूमिपूजन और लोकार्पण


 सागर, 16 फरवरी 2023। सागर जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा के तहत राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिह राजपूत ने आज विकासखंड राहतगढ़ के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होने इन ग्रामों में लाखों रू. की विकास कार्यो की सौगातें दी। राजस्व मंत्री विकास यात्रा के साथ आज मानकी सलैया, सागौनी उमरिया, महुनागुजर, ढेकली और पेखलेन ग्राम पहुंचे। उन्होंने महुनागुर्जर और ग्राम सागौनी उमरिया में 20-20 लाख रू. की लागत से बने पंचायत भवन का लोकार्पण किया। ग्राम मानकी सलैया में ढाई लाख रू. की लागत के सीमेंट कांक्रीट सडक का भूमिपूजन किया। उन्होनें ग्राम महूना में खेल मैदान के लिए 4 लाख रू., हनुमान मंदिर के पास चबूतरा के लिए एक लाख रू., स्कूल के पास टीन शेड के लिए 50 हजार, चौपाल निर्माण के लिए 50 हजार रू. की राशि स्वीकृत की। उन्होंने यहां पेवर ब्लाक के 2 लाख 38 हजार के कार्यो का लोकार्पण भी किया। उन्होंने गा्रमीणों से संपर्क किया और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्हांने यहां लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी नन्ही बलिकाओं के अभिभावकों को प्रदान किए


कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार आमजनों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। ग्राम महूना की पेय जल योजना के लिए 82 लाख रू., मानकी सलैया में पेयजल के लिए 75 लाख रू., सागौनी उमरिया में पेयजल के लिए 56 लाख रू. की राशि दी गई है। ग्राम महूना में पीएम आवास योजना में 171 आवास बन चुके है। राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों को सम्मान दिया है। किसानों के खाते में हर साल 10 हजार रू. की राशि पहुंचाई जाती है। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा 6 हजार और 4 हजार रू. की राशि राज्य सरकार द्वारा दिए जाते है। 


उन्होंने बताया कि गरीबों को खाद्यान्न निःशुल्क दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कन्या के विवाह के लिए 55 हजार की राशि दी जाती है। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि सभी अपने आयुष्मान कार्ड बनवा ले। आयुष्मान कार्ड में एक परिवार को पांच लाख रू. तक के इलाज की सुविधा दी जाती है। 

इस अवसर पर श्री बुंदेल सिंह मानकी, राजकुमार बरकोटी, विनोद कपूर, नीरज शर्मा, विनोद ओसवाल, नेतराम गुर्जर, अमित राय, विशाल तिवारी, प्रवीण गोस्वामी, बृजेन्द्रर गुर्जर, , जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद सीईओ एसके प्रजापति सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।
                                        
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive