बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सांसद ट्राफी 2023 का आगाज 17 फरवरी से , शुभारंभ करेंगे मंत्री भूपेन्द्र सिंह करेंगे

सांसद ट्राफी 2023 का आगाज 17 फरवरी से , शुभारंभ करेंगे  मंत्री भूपेन्द्र सिंह करेंगे


सागर। सागर लोकसभा के सांसद राजबहादुर सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी 2023 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बीना विधायक श्री महेश राय, म.प्र. खनिज विकास के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, सागर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृंदावन अहिरवार उपस्थित रहेंगे।

64 टीम लेंगी हिस्सा
ट्राफी के आयोजक सांसद  राजबहादुर सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट में सागर लोकसभा क्षेत्र की 64 टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने सभी खेल प्रेमी बंधुओं से आयोजन में उपस्थित रहने की अपील की है। सांसद ट्राफी के मीडिया प्रभारी राजेश सैनी ने बताया कि सांसद ट्राफी के शुभारंभ के अवसर पर मैत्री मैच का आयोजन किया गया है। जो पत्रकार एकादश एवं सांसद एकादश के बीच में खेला जायेगा।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive