तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

दुनिया में किसी की ताकत नहीं है रामचरितमानस पर टिप्पणी करने की▪️श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज बोले

 दुनिया में किसी की ताकत नहीं है रामचरितमानस पर टिप्पणी करने की

▪️श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज बोले


सागर। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज सागर आए हैं। वे बड़ा बाजार स्थित सुदामा खुरई वालों के निवास पर रुके हैं। जहां उनके दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को उन्होंने मीडिया से चर्चा की। 


रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी किए जाने के सवाल पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि दुनिया में किसी की ताकत नहीं है रामचरितमानस पर टिप्पणी करने की। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर पर कहा कि जल्द ही दिव्य व भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर का उद्धाटन संतों के हाथ से होना चाहिए।

भजन कीर्तन में रमे भक्त, दर्शनों के लिए लग रही भीड़
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज अयोध्या से सागर पहुंचे हैं। वे 11 फरवरी तक सागर में ही रहेंगे। बड़ा बाजार स्थित सुदामा खुरई वालों के निवास पर उनके दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। सुबह और शाम के समय भजन-कीर्तन किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive