बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर के 14 खिलाड़ी थर्ड एडिशन विंटर खेलो इंडिया मैं मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

सागर के 14 खिलाड़ी  थर्ड एडिशन विंटर खेलो इंडिया मैं मध्य प्रदेश का करेंगे  प्रतिनिधित्व


सागर। 10 फ़रवरी से 14 फ़रवरी 2023 तक गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में आयोजित होने वाली थर्ड एडिशन विंटर खेलो इंडिया के अंतर्गत कर्लिंग खेल में सागर के 14 खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश टीम मे चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व खेलो इंडिया में करेंगे। सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने चयनित सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया साथ ही प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के सचिव अमन सुदाग़र ने बताया कि सागर से अवीका जाट, आंशिका सिंह राजपूत, आराध्या सिंह राजपूत, रिमझिम राय, वैष्णवी सकवार,अमन सौदागर, ईशान खान, सिद्धार्थ यादव, सोहिल खान, आमिल खान, सिद्धार्थ दुबे,  आदित्य बिरला, अक्षत गुप्ता, देवांश ठाकुर ये सभी खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं।


 जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय कर्लिंग प्रतियोगिता में मध्य्प्रदेश कर्लिंग  टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल से 2 खिलाड़ी दीपक मेमोरियल अकादमी एवं 1 खिलाड़ी पारस विद्या बिहार स्कूल से है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive