बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

श्रीमद् भागवत कथा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैः मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह

श्रीमद् भागवत कथा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैः मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह


 सागर। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने और कथा कराने से हमारे ग्राम परिवार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं, जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने नरयावली क्षेत्र के ग्राम लुहारी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा स्थल में व्यासपीठ पर विराजमान श्री आत्मानंद सरस्वती के विशेष आग्रह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बात कही। मंत्री श्री सिंह ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया और कथावाचक राधा सरस्वती नीलगिरी पीठाधीश्वर श्री आत्मानंद सरस्वती जी का पुष्पमाला व भेंट देकर अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया। 


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने अपने  उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत जी कथा कराने के लिए किसी को भी आयु या वृद्धावस्था की प्रतीक्षा नहीं करना चाहिए। जब आयु पर मनुष्य का वंश ही नहीं है तो जब भी भक्ति के लिए अवसर मिले कथा आयोजन संपन्न कराना चाहिए। उन्होंने रामायण और महाभारत के उद्धरण देकर कहा कि कुछ बातें जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं जिनमें कठोर वचन नहीं बोलना, चारित्रिक दृढ़ता बनाए रखना, गलत स्थान और गलत व्यक्ति का अन्न ग्रहण न करना, मर्यादा का पालन करना, स्वयं को कर्ता  न समझते हुए निमित्त मात्र समझना जैसे गुण हमें अपने स्वभाव और चर्या में शामिल कर लेना चाहिए। 

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के उद्बोधन को सुन कर व्यासगादी से संतश्री आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मंत्री जी ने अपने संबोधन में एक भी राजनैतिक शब्द सम्मिलित नहीं किया और संस्कारित विचारों से गागर में सागर में भर दी। व्यासपीठ से उन्होंने मंत्री श्री सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे दीर्घायु हों और सत्कर्म व समाजसेवा करते रहने की शक्ति उन्हें प्रदान हो। कथा आयोजक लोकेश सिंह राजपूत लुहारी ने मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया।

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं श्रीमती सरोज सिंह


 बांदरी के ग्राम पाली के प्राचीन शिव मंदिर कारस देव दरबार में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह शामिल हुईं। 
 3 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक चलने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा का आज पांचवे दिन जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने महिला भक्तजनों के साथ बैठकर कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

 श्रीधाम वृंदावन के पं. भगवत कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद यादव सहित ग्राम के वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में महिला श्रृद्धालु उपस्थित रहीं। 




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive