बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 03 जून को सागर में:शहर जिला कांग्रेस कमेटी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव 03 जून को सागर में:शहर जिला कांग्रेस कमेटी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे 


सागर: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरुण यादव शुक्रवार 03 जून को सुबह 11 बजे लक्ष्मी नारायण वाटिका में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस संबंध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की।
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा कांग्रेसजनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए शुक्रवार 2 जून को रात्रि में सागर पहुंच रहे हैं। वे शनिवार 3 जून को सुबह 11 बजे से राहतगढ़ बस स्टैंड के नजदीक स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में सागर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर कमेटियों, मोर्चा संगठनों, सभी विभाग, प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से 1- 2- 1 चर्चा भी करेंगे। श्री अरुण यादव इसी जगह सभी कांग्रेसजनों के साथ सहभोज में शामिल होंगे तथा दोपहर 2:30 बजे नरयावली विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर श्री अरुण यादव  को यहां का प्रभार सौंपा जाना तथा उनका सागर आगमन सभी कांग्रेसजनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्री अरुण यादव के भव्य और गरिमा में स्वागत के साथ कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की अपील की सभी से की है। बैठक का संचालन सिंटू कटारे तथा आभार प्रदर्शन योगराज कोरी ने किया।
               मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि अरुण यादव जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री जेपी अग्रवाल ने  बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का परचम फहराने की जिम्मेदारी दी है। 
        ये रहे मोजूद       
 इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप गुप्ता महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली अवधेश तोमर गोपाल तिवारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे जितेंद्र रोहन नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव प्रदीप पांडे समीर खान अकरम खान राकेश राय नीलोफर चमन अंसारी दीनदयाल तिवारी जमना प्रसाद सोनी देवराज तिवारी सागर साहू लीलाधर सूर्यवंशी भैयन पटेल बंटी कोरी रंजीता राणा रूपनारायण तोता यादव साजिद राईन अकबर राईन रसीद राईन हनी खान राहुल रजक प्रीतम यादव अर्चना कनौजिया संजय राय सुदीप पटेरिया नितिन पचोरी आदर्श दुबे लल्ला यादव अंकुर यादव सूरज रैकवार मुमताज खान  मुकेश प्रजापति गोपाल प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
               
                           
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive