बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जिला ग्रामीण सेवादल सागर का अध्यक्ष बनने पर महेश जाटव का स्वागत


जिला ग्रामीण सेवादल सागर का अध्यक्ष बनने पर  महेश जाटव का स्वागत


सागर,02.जून 2023: जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पर महेश जाटव को कांग्रेसियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
कांग्रेसी राजीव गांधी भवन,जिला शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए वहा से गौर मूर्ति पहुंचकर डॉक्टर गौर साहब को माल्यार्पण कर,हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया,तत्पश्चात आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जितना भरोसा मुझ पर वरिष्ठों ने किया है मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुगा।
इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि महेश की नियुक्ति से सभी कांग्रेस जनों में उत्साह और खुशी का माहोल है क्योंकि महेश एक विशुद्ध कांग्रेस परिवार का सदस्य है विगत 22 वर्ष से सागर नगर निगम में उसके परिवार जन और महेश स्वयं पार्षद रहा है।  पूर्व में जिला शहर कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष पद से और सागर विधानसभा से युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद से उसे संगठन का भी अच्छा अनुभव है।


इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, चक्रेश सिंघई,पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सिंटू कटारे,अशोक श्रीवास्तव,प्रदीप गुप्ता विजय साहू,राहुल चौबे,सुरेंद्र चौबे,मुकुल पुरोहित,महजबीन अली,राकेश राय, रिचा सिंह, जितेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सुहाने,नितिन , रामाकांत यादव पचौरी, फिरदोस कुरेशी, अभिषेक पाठक, रोहित मांडले,सुनील ठाकुर,आनंद हेला,सुनील बंसल,निखिल जैन,ओम प्रकाश पंडा,गब्बर पठान,राजा बुंदेला,जाहिद ठेकेदार,अवधेश तोमर,शैलेंद्र तोमर,योगराज कोरी,समीर खान,राजा सेन,छोटू बाल्मीकि,प्रभात भंडारी,सुरेंद्र जाटव,रवि ब्रजेन्द्र नागरिया राजेश उपाध्याय संजय व्यास जाटव,अंकुर यादव,राजेश यादव,लल्ला यादव,संजय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive