बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: मुरुम का अवैध खनन: एक पोकलेन एवं 6 डंपर जब्त, 52 लाख का जुर्माना

Sagar: मुरुम का अवैध खनन:  एक पोकलेन एवं 6 डंपर जब्त, 52 लाख का जुर्माना

सागर 03 जून 2023
कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर तहसील खुरई के ग्राम बनहट में श्री इसरार खान तहसीलदार खुरई द्वारा रेलवे ठेकेदार आशीष शुक्ला के विरुद्ध खनिज मुरुम का अवैध खनन करते पाए जाने पर 1 पोकलेन एवं 6 डंपर जब्त कर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया।



 खनिज विभाग द्वारा उक्त प्रकरण में प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने पर कलेक्टर श्री आर्य  द्वारा तत्काल प्रकरण का निराकरण कर अवैध उतखननकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 52,51,000 रू. का अर्थदण्ड जमा करने हेतु आदेशित किया गया। संबंधित ठेकेदार द्वारा सम्पूर्ण राशि खनिज मद में जमा कर दी गई है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive