बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा 20 मई से▪️कलश यात्रा पर भक्ति के रंग मे रंगा जैसीनगर

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा 20 मई से

▪️कलश यात्रा पर भक्ति के रंग मे रंगा जैसीनगर
 
सागर,19 मई ,2023 । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ आस्था के महाकुंभ का आगाज हो गया। कलश यात्रा में लाखों श्रद्धालु सामिल हुये। दोपहर 3.00 बजे से यह कलश यात्रा ज्ञानोदय कालेज से प्रारंभ हुई जिसमें अखाड़े, डी.जे., घोडे, पालकी सामिल थे जो परम्परागत तरीके से कलश यात्रा के साथ धूम-धाम से सभा स्थल तक पहुंचे जहां क्षेत्रवासियों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा करके जगह-जगह स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह रंगोलियां बनायी। सभी महिलायें पीली साड़़ी पहनकर इस कलश यात्रा में सामिल हुई।


 पुरूष केसरिया पगड़ी बांधकर श्रीराम का जय घोष करते  हुए नाचते झूमते सभा स्थल तक पहुंचे। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जनसैलाब से जैसीनगर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की धर्मपत्नि श्रीमति सविता सिंह राजपूत तथा राजपूत परिवार के सभी सदस्य कलश यात्रा में क्षेत्रवासियों के साथ सभा स्थल तक पहुंचे। 

शनिवार से यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री हनुमंत कथा करेंगे। एक दिन का दिव्य दरबार भी लगेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से लाखों भक्त आएंगे, लिहाजा तैयारियां भी बड़े पैमाने पर की गई हैं। इस अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर क्षेत्रवासियों एवं सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओ-बहनों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासी तथा धर्मप्रेमी बंधुओं का कथा में स्वागत है अधिक से अधिक संख्या में कथा सुनने के लिए पधारे एवं पुण्य लाभ अर्जित करें। 



शुक्रवार को दोपहर में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कथा स्थल की तैयारियां देखीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं, जो बजरंगबली की कृृपा से इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर सरकार और देशभर से आने वाले भक्तों के स्वागत के लिए जैसीनगर तैयार है। 
इसके बाद शाम करीब 4 बजे से नगर में भव्य कलश यात्रा की शुरुआत हुई। भजनों और धार्मिक धुनों के बीच हजारों महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलीं, इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। वहीं, मंत्री श्री राजपूत का स्थानीय लोगों ने साफा बांधकर आभार व्यक्त किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह जैसीनगर पहुंचेंगे। उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। वे दोपहर से श्री हनुमंत कथा करेंगे। लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पूरा नगर भगवा रंग में रंग गया है। घरकृघर में विशेष तैयारियां की गई हैं। कथा को लेकर सागर और आसपास के जिलों के साथ ही देशभर से भक्तों के आने का सिलसिला शुक्रवार देर शाम से शुरू हो गया। सेवादार भी पहुंचने लगे हैं। इनके ठहरने, भोजन आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भीड़ के नियंत्रण के लिए व्यवस्था चाककृचौबंद की गई हैं।



 जैसीनगर के साथ सागर जिले के अलगकृअलग थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है। कथास्थल पर एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की भी तैनाती की गई है।  कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्तर पर 36 समितियां गठित की गई हैं, जिनमें 5 हजार कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। कथा में आने वाले भक्तों के लिए महाप्रसादी वितरित की जाएगी। 300 कारीगर भोजन तैयार करेंगे। कथा स्थल पर पानी के 150 से ज्यादा टैंकर रखवाए गए हैं, जिनसे 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive