बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: सीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के प्रयास में पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ▪️ पुलिस ने कही नजरबंद किया तो कही कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार

Sagar: सीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के प्रयास में पुलिस ने  कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 ▪️ पुलिस ने कही नजरबंद किया तो कही कांग्रेसियों को  किया गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज
सागर, 14 मई ,2023 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास के नाम पर सागर की जनता के साथ धोखाधड़ी के खिलाफ शहर- जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन को पुलिसबल ने बर्बरता के साथ रोकने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों को बलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदर्शन करने पहुंचे अधिकांश कांग्रेसजन काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जाहिर कर रहे थे। दूसरी तरफ कई नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया।तो किसी को उनके निवास से गिरफ्तार किया।

कांग्रेस ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। प्रदर्शन को विफल करने के लिए रात्रि से ही पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर निगरानी शुरू कर उन्हें नजर बंद करने तथा धर पकड़ कर पुलिस थानों में कैद करने का दौर शुरू कर दिया। इस सबके बावजूद कई  कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंच गए। कांग्रेसजनो के धरनास्थल पहुंचते ही भारी पुलिस बल ने उन्हे घेर लिया और धरना प्रदर्शन करने से रोका। पुलिस की इस बर्बर कार्यवाही पर उपस्थित कांग्रेसजनो ने शिवराज सिंह चौहान और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसपर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक गिरफ्तार करते हुए वाहन में ठूंस कर जेल भेज दिया।

इस दौरान धरना प्रदर्शन को जारी रखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के मंत्री सांसद विधायक महापौर सभी मिलकर सागर की जनता को विकास के नाम पर धोखा दे रहे हैं।। श्री कमलनाथ जी द्वारा कांग्रेस सरकार में पिछड़े वर्ग को दिए गए 27 परसेंट आरक्षण मे मध्यप्रदेश की सरकार अड़गेबाजी कर उसके लाभ से इस वर्ग को वंचित कर रही है। मेडिकल कॉलेज में मनमानी और भ्रष्टाचार के चलते स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प है। सागर की लाखा बंजारा झील सहित स्मार्ट सिटी व नगर निगम के कामों में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार और अनियमितताओं सामने आई है। ऐतिहासिक पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल के अस्तित्व खतरे में है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि आवास योजना, पेंशन तथा राशन वितरण में जरूरतमंदों का हक भाजपा के बिचौलिए खा रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि सागर की जनता के साथ विकास के नाम पर लगातार धोखाधड़ी कर रहे है और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का सामना करने के बजाय पुलिस के द्वारा दमनचक्र चला रहे हैं। 

 गिरफ्तार किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शाम को जेल से रिहा किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव ने केंद्रीय जेल पहुंचकर जेलयात्री कांग्रेस जनों का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
ये हुए गिरफ्तार
 धरना प्रदर्शन तथा गिरफ्तारी देने वालों में  पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी माधवी चौधरी, डॉ संदीप सबलोक अखिलेश केसरवानी रमाकांत यादव ,अवधेश तोमर जितेंद्र रोहन बब्बू यादव शैलेंद्र तोमर आनंद तोमर प्रेम नारायण विश्वकर्मा योगराज कोरी बिल्ली रजक कुंजीलाल लडिया राकेश राय चमन अंसारी ताहिर खान  कल्लू पटेल पवन पटेल चैतन्य कृष्ण पांडे दीनदयाल तिवारी सुनील सिंहा उमर खान कमलेश चौधरी दामोदर कोरी राहुल रजक भैयालाल चौधरी अंकित रजक जमना प्रसाद सोनी अनिल सोनी जितेंद्र चौधरी वीरेंद्र राजे अकबर राइन समेत कई कांग्रेसजन शामिल रहे।
                         
 ग्रामीण अध्यक्ष और पूर्व सांसद नजरबंद 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक कार्यक्रम में सागर पहुंचे थे । उनके आगमन के पूर्व जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार,(पूर्व सांसद) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव, कुशवाहा समाज के मोती पटेल रामकुमार पचोरी ,जितेंद्र सिंह चावला,हीरालाल चौधरी ,सुल्तान कुरेशी ,इम्तियाज भाई ,प्रकाश लोधी ,विजय लोधी अनिल जाटव,विजय राजे, सिदर्थ बौद्ध,गौरव चंदू रैकवार सहित कई लोगों को नजरबंद किया। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते है जिस कारण यह कार्यवाही आज पुलिस के द्वारा की गई कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की बुरी तरह हार हुई है भाजपा के मंत्री और नेता बौखला गए हैं कांग्रेसियों पर पूरे जिले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करवा रहे हैं। 


पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को पुलिस ने किया नजरबंद

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को उनके भगवान गंज स्थित निवास पर पुलिस ने नजर बंद कर उनके निवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शासन - प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सबालिया निशान लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन पर मकरोनिया कोरेगांव निवासी स्व. जग्गू उर्फ जगदीश यादव हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ितों को न्याय मिलने तथा नरयावली निवासी नवयुवक स्व.आर्यन सोनी की संदिग्ध मौत के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ ही कर्रापुर की अनु. जाति वर्ग की युवती की हत्या के मामले में पीड़ितों को न्याय मिलने की आस थी इसके साथ- साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के किसानों व आमजनों की बुनियादी समस्याओं के निराकरण करने में अक्षम शासन - प्रशासन ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस प्रशासन के माध्यम से हमें नजरबंद कराया गया है जो किसानों, पीड़ितों व आमजनों को न्याय दिलाने के लिए उठ रही आवाजों को दबाने का प्रयास है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

श्री चौधरी के साथ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शरद राजा सेन, सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, पूर्व पार्षद भैय्यन पटेल,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष राजा बुंदेला,सलमान खान आदि को भी नजर बन्द किया।

अमित दुबे को निवास से ले गई पुलिस

सागर।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमित राम जी दुबे को कोतवाली पुलिस ने  उनके निवास से गिरफ्तार किया।  आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। कांग्रेस का आज  प्रदर्शन था।

श्मशान घाट से किया सेवादल अध्यक्ष को गिरफ्तार

 सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। जबकि शहर सेवादल अध्यक्ष  श्मशान घाट एक अंतेष्टि में गये थे। सेवादल अध्यक्ष के साथ गये साथियों के विरोध करने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जिसमें ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कन्नू कोरी,बुनकर प्रकोष्ठ के शहराध्यक्ष बंटी कोरी,दीपक कुर्मी आदि को गिरफ्तार कर लिया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive