बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: श्मशान घाट से लौट रहे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sagar: श्मशान घाट से लौट रहे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर,14 मई.2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शहर आगमन के पहले ही सुबह 11 बजे शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। वे नरयावली नाका स्थित मुक्तिधाम से अंतिम संस्कार से वापिस लौट रहे थे। उनको  गेट पास पुलिस ने पकड लिया। वही वरिष्ठ नेता अमित  रामजी दुबे को उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया। 
                  देखे : वीडियो


दरअसल आज सीएम शिवराज सिंह के सागर आगमन को लेकर कांग्रेस ने धरना और काले झंडे प्रदर्शन की घोषणा की है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गिरफ्तार कर लिया। 


जबकि शहर सेवादल अध्यक्ष  सिंटू श्मशान घाट एक अंतेष्टि में गये थे। सेवादल अध्यक्ष के साथ गये साथियों के विरोध करने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।


 जिसमें ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कन्नू कोरी,बुनकर प्रकोष्ठ के शहराध्यक्ष बंटी कोरी,दीपक कुर्मी आदि को गिरफ्तार कर लिया।शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि यह तानाशाही अंग्रेज शासन की याद दिलाता है।
अमित दुबे को किया गिरफ्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमित राम जी दुबे को कोतवाली पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार किया। आज सीएम के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। कांग्रेस का आज  प्रदर्शन था।


खबर पढ़ने क्लिक करे






____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive