बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई : मंत्री भूपेंद्र सिंह ने श्री सिद्धिसागर हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया▪️ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 जरूरतमंद महिलाओं को रक्त चढ़ाया

खुरई : मंत्री भूपेंद्र सिंह ने श्री सिद्धिसागर हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया

▪️ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 जरूरतमंद महिलाओं को रक्त चढ़ाया

 खुरई।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां आज अपने जन्मदिन के मौके पर 30 लाख की लागत से श्री सिद्धिसागर हनुमान मंदिर व राम-जानकी मंदिर का शिखर निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री स्वच्छता महा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। एक पशु चिकित्सा एंबुलेंस रवाना की और एक ट्रेक्टर नगरपालिका को सौंपा। नगरपालिका खुरई  की सभी महिला सफाई कर्मी बहनों को साड़ियां वितरित कीं।

     सिद्धिसागर मंदिर में श्री मानस संकीर्तन रामायण मंडल की ओर से पुजारी शैलेन्द्र चौहान व रजनीश दुबे ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को श्री देव हनुमान जी के मुख्य अस्त्र गदा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। महाकाली टीन शेड पर संकीर्तन मंडल की ओर से मंत्री श्री सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और खुरई की सुख समृद्धि के लिए श्री 5100 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन विप्र बंधुओं की ओर से किया गया। मंत्री श्री सिंह ने अपने भावपूर्ण संबोधन में खुरई वासियों की ओर से मिले प्रेम और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।

     नगरपालिका चौराहे पर खुरई भाजपा के नगर एवं ग्रामीण मंडल के द्वारा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया। नपा उपाध्यक्ष राहुल चौधरी ने पगड़ी पहनाकर मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया। महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों की ओर से स्वागत किया गया। नगरपालिका कार्यालय परिसर में स्टाफ ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का नारियलों से तुलादान किया।

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री स्वच्छ सर्वेक्षण संकल्प महाअभियान का शुभारंभ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नितिन पटेरिया द्वारा लिखित व संगीतबद्ध किया गये खुरई  विकास गीत पर आधारित शार्ट फिल्म की लांचिंग की।  पार्षद बलराम यादव व उनकी टीम की ओर से मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर नगरपालिका की महिला सफाई कर्मी बहनों को मंत्री श्री सिंह द्वारा साड़ियां वितरित कराई गईं।

     मालथौन से खुरई के रास्ते में और फिर खुरई के मुख्य मार्ग पर जगह जगह पंडाल लगा कर लोगों ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बंट, जरुआ खेड़ा में भी ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत कर बधाइयां दीं। नगर पालिका परिषद खुरई, गौरव राय, मिन्दर रजक एवं ऋषभ राय द्वारा खुरई के विकास एवं स्वच्छता व भूपेन्द्र भैया के लिए बनाए गए गीत को मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लांच किया।

     इस अवसर पर पूर्व विधायक कुरवाई वीर सिंह पवार, शुभाष राणा, ओम महाराज, राजा भाई दांगी, मदन दांगी, कृष्णपाल दांगी एवं उनकी मित्रमंडली, बाबूलाल दांगी भाजपा जिला मंत्री आगर मालवा, बीना से नरेश बौद्ध, कमलेश अहिरवार, कमलेश अहिरवार एससी मोर्चा, दयाराम मेशन अहिरवार, पीएन अहिरवार, चन्द्रभान अहिरवार, रामचरण अहिरवार, मनीश सेन, गुड्डी नायक, गोल्डी अरोरा, कोमल चंद मथनया, रामेश्वर प्रसाद अहिरवार, आरके राज, शिखरचंद अहिरवार, लखन लाल अहिरवार, छोटेलाल वर्मा, रामसेवक अहिरवार, दयाराम अहिरवार, राकेश अहिरवार, जाहर अहिरवार खिमलासा, अनंतराम अहिरवार, रघवीर अहिरवार, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, जयकुमार कुशवाहा, सुनील तिवारी, आशारामलोधी, कीरत अहिरवार, नीतेश जैन अध्यक्ष, संतोष ठाकुर बीना, राजेश राय बीना, संदीप श्रीवासतव बीना, अवधेश तिवारी बीना,श्री देव ठाकुर बाबा ट्रस्ट कमेटी से सुदामा राय, राजा यादव, मुन्ना महराज, कृपाशंकर चौबे, विजय सिंह ठाकुर सरपंच नयाखेड़ा आपचंद, रामकृष्ण कटारे, लखन राय सरपंच ईशुरवारा, बालकिशन अहिरवार, रवि सोधिया, घूमन सिंह यादव, देवेन्द्र जैन, महेन्द्र ओसवाल, रामा यादव, अभय सिंह ठाकुर, के कांत पाठक, राकेश कुमार गुप्ता, सत्यजीत सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह राजपूत, जयहिन्द सिंह राजपूत, अनिल सैनी, नीलेश दुबे, डॉ. जेएस ठाकुर, भरत सिंह ठाकुर पथरिया चिंताई, पुष्पराज सिंह ठाकुर, बबलू सिंह ठाकुर, पंडित अनिल कुमार दुबे,, प्रेम बागवानी, मोहनलाल नामदेव, चन्द्रप्रकाश खरे सहित अनेक लोगों ने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया, केक काटा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।


खुरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 जरूरतमंद महिलाओं को रक्त चढ़ाया


  खुरई।*शनिवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल खुरई में गंभीर रक्त अलाप्ता वालीं महिलाओं को 40 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह उपस्थित थे। सिविल अस्पताल खुरई में रक्त चढ़ाने का कार्य संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्रीमती नीना गिडियन व सीएमएचओ श्रीमती ममता तिमोरी की देखरेख में हुआ।

     इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि आज यहां लगभग 40 गर्भवती महिलाओं की खून की कमी को दूर करने उन्हें रक्त चढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर के तीसरे दिन एकत्र हुआ रक्त जरूरतमंदों के लिए भोपाल की हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

     सीएमएचओ श्रीमती ममता तिमोरी ने बताया कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सागर में शिविर के माध्यम से यह रक्त इक्ट्ठा किया गया था, जो मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर जरूरतमंद महिलाओं को चढ़ाया गया है। खुरई बीएमओ शेखर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 यूनिट रक्त ऐंसी महिलाओं को दिया गया है जिनका हीमोग्लोबिन 7 जीएम से कम है और गंभीर रक्ताल्पता वालीं गर्भवती और शिशुवती महिलाएं हैं।

     मौके पर एसडीएम मनोज चौरसिया, तहसीलदार इसरार अहमद खान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि काशीराम अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन,  अमन रंधावा, मोहित चौरसिया दीपक अटवाल, सौरभ राय, ऋषभ राय, मिंदर रजक, गौरव राय, मदन कुशवाहा, बबलू चौधरी, डॉ महेंद्र खरे डॉ, नीतिश दुबे, डॉ पल्लवी खरे, बंटी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र असाटी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आचार्य विद्यासागर पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

  मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित आचार्य विद्यासागर पार्क में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, शासन के अधिकारीगण एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री श्री सिंह के शुभचिंतकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुरई की दयोदय गौशाला में गोवंश को चरवाहा व भोजन कराया।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive