बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रजवांस के नागरिकों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

रजवांस के नागरिकों ने मंत्री  भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

सागर। गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष बरोदियाकलां नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 व 15 (रजवांस) के गणमान्य नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के इन नवागत सदस्यों को भाजपा का कमल के फूल वाला गमछा पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया। ये सभी नवागत सदस्य खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रहे चहुंमुखी विकास कार्यों व भाजपा की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। भाजपा की सदस्यता लेते हुए नवागत सदस्य बाबा भारती तिवारी ने कहा कि वे मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा कराए गए विकास से बहुत प्रभावित हुए हैं। वे मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह व भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के लिए कार्य करेंगे।


भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बरोदियाकलां नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 व 15 (रजवांस) के बाबा भारती तिवारी, विनोद कुमार जैन, दयाराम आठ्या, माखन घोषी, हेमराज सेन, घनश्याम चढ़ार, मथरा विश्वकर्मा, सचेन्द्र घोषी एवं जनक लोधी (ग्रन्ट) शामिल हैं।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive