बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने तिरंगा गमछा व तिलक रोरी लगाकर कांग्रेस परिवार में किया स्वागत

दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने तिरंगा गमछा व तिलक रोरी लगाकर कांग्रेस परिवार में किया स्वागत

सागर,18 मई ,2023 ,भाजपा सरकार की युवा,किसान व जन विरोधी नीतियों से तंग आकर तथा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी ढूंढर के दर्जनों लोगों ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेन्द्र कुर्मी आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले महेश सिंह ठाकुर, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, लेखराज,सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपक नायक, जयेश ठाकुर, नीरज ठाकुर, करन सिंह ठाकुर, राजपाल सिंह,रोहित सेन,इमरान खान, शिव कुमार तिवारी,शेर सिंह,संजय पटैल, अनिल विश्वकर्मा, हरनाम सिंह, मोसम तिवारी,श्रीराम लोधी, आकाश पटैल, जितेंद्र नायक आदि का तिरंगा गमछा व तिलक रोरी लगाकर कांग्रेस   परिवार में स्वागत किया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता हैं।भाजपा सरकार में युवा, किसान व आमजन परेशान हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की बात कही।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच अवदेश सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह,अशरफ खान, राजा बुन्देला, गोविन्द लोधी, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश रजक, धर्मेन्द्र रजक,वीरेन्द्र जैन, दीपक कुर्मी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive