बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वसहायता समूह बनाकर महिलाएं रोजगार के अवसर पैदा कर सकतीं हैंः श्रीमती सरोज सिंह▪️बांदरी के चार स्थानों पर 60 लाख के विकास कार्यां का लोकार्पण, भूमिपूजन


स्वसहायता समूह बनाकर महिलाएं रोजगार के अवसर पैदा कर सकतीं हैंः श्रीमती सरोज सिंह

▪️बांदरी के चार स्थानों पर 60 लाख के विकास कार्यां का लोकार्पण, भूमिपूजन
बांदरी। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा क्षेत्र में महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाए जा रहे हैं। इन स्व सहायता समूहों को मंत्री जी के प्रयासों से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इन समूहों में महिलाएं अपने घर में ही मसाले, बरी, पापड़, अगरबत्ती, साबुन, स्कूल ड्रेस इत्यादि कार्य करके अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकतीं हैं। महिलाओं के लिए आय के साधन बढ़ेंगे तो घर में समृद्धि आएगी। यह उद्बोधन मंगलवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने बांदरी के सेमराअटा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।




     जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने उपस्थित बहनों से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ गिनाए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। श्रीमती सरोज सिंह ने सेमराअटा में 10 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि बांदरी के नगर परिषद बनने के बाद यहां के विकास में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हर गरीब का सपना होता है कि उसका स्वयं का मकान हो इसलिए मंत्री जी के प्रयासों से क्षेत्र के गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं।


     जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने पिथौली में 20 लाख रूपए लागत के सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां अनेक सीसी रोड बनाए गए हैं वहीं नालियों को निर्माण भी किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को बारिश के समय में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिला है।

     नेतना में 10 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री सिंह द्वारा खुरई विधानसभा क्षेत्र में अनेक सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया है। इन सामुदायिक भवनों के बनने से अब लोगों को शादी, विवाह और सामाजिक कार्यक्रम करने के लिए व्यवस्थाएं जुटाने में आसानी होने लगी है।

पढ़े : क्लिक करे अच्छी सड़कें विकास का मुख्य आधारः श्रीमती सरोज सिंह▪️बरोदियाकलां में 1.65 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन


     श्रीमती सरोज सिंह ने पहरगुवां में 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने अनेक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया।



     कार्यक्रमों में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधारानी विश्वनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा लक्ष्मी ठाकुर, शारदा लोधी, पार्वती दांगी, अनीता नामदेव, कल्पना चौबे, पार्वती लोधी, नाजमा खान, मीडिया प्रभारी रोशनी तिवारी, कुसमबाई सेमरा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रूचि पटसारिया, किरण भार्गव पर्यवेक्षक, अर्चना अहिरवार, गायत्री प्रजापति, रचना लोधी, नीना ठाकुर, विश्वनाथ सिंह, संतोष सिंह, प्रीतम सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज सिंह, अमोल सिंह, नारान सिंह, संतोष सिंह सेमरा, देवी सिंह, इन्द्रराज सिंह, परसोत्तम अहिरवार, राकेश पंडित, लालू अहिरवार, अमर प्रजापति, रघुनाथ सिंह, बब्लू सिंह, मोहनलाल पार्षद, रामेश्वर अहिरवार, गंधर्व सिंह, गुलाब सिंह, मोहनलाल पार्षद, अमाल सिंह, संतोष सिंह, पर्वत सिंह, सुजान सिंह, भगवान सिंह, पहार सिंह, गंर्धव सिंह, प्रभु सिंह, गोविंद सिंह, सोवरन सिंह, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, अपरवल सिंह, शिवेन्द्र सिंह, उधम सिंह, लोटम सिंह, अर्जन सिंह, जीवन सिंह, अरविंद सिंह, कीरत सिंह, कुंवर बाई, हल्ली बाई, गीता बाई, रामरती बाई, हतली बाई, मीरा बाई, भूरी बाई, राजा बाई, पूना बाई प्रजापति, पुष्पा बाई, मुन्नीबाई, पार्वती बाई, सूरज बाई, कमला बाई, सपना बाई, केशर बाई, फूलाबाई, बबली आदिवासी, पिथोली से सुल्तान सिंह, खिलान सिंह, लाखन सिंह, मानसिंह, रामसिंह, देशराज, हररपाल, गुलाब अहिरवार, हल्काई अहिरवार, छत्तर सिंह, पप्पू सिंह, राम सिंह, बल्ली सिंह, भोपाल सिंह, भगोनी, दयाराम सेन, सुखलाल सेन, पहरगुंवा से ममताबाई लोधी, विमला लोधी, विद्या लोधी, मीराबाई, संतराबाई, गुड्डी बाई, सावित्री, आशा, मैदाबाई, बसंती, गीताबाई, प्रेमबाई, रीनालोधी, सोनाबाई, सोनम बाई, सेवकली अहिरवार, कमला अहिरवार, हल्लीबाई, काशीबाई बंसल, मागोबाई, जयंतीबाई, सावित्री, मुन्नीबाई, गनेशीबाई बंसल, गजेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, कल्यान सिंह पार्षद, नेतना से देशराज सिंह पूर्व अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह, रामरतन दुबे महेन्द्र सिंह, देशराज सिंह अटारी, हनमत सिंह, तेजसींग, ओमकार यादव, राहुल यादव, राघवेन्द्र साहू, शालकराम चौबे, रमेश चौबे, परसोत्तम पटैल, नन्ना, अनंदी पटैल, कोमल, परम, शालकराम, भगवानदास अदिवासी, लालसींग, सीताराम पटैल, रामप्यारे पटैल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं सहित नगर परिषद बांदरी के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive