बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: गजरथ फेरी के साथ तिलकगंज पंचकल्याणक महोत्सव का समापन

Sagar: गजरथ फेरी के साथ तिलकगंज पंचकल्याणक महोत्सव का समापन


तीनबत्ती न्यूज
सागर 27 अप्रैल,2023 . आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में अयोध्या नगरी तिलकगंज में आयोजित श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर आज गजरथ फेरी निकाली गई.
  अयोध्या नगरी में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के तहत आज गुरूवार की सुबह कैलाश गिरी पर भगवान का मोक्ष गमन हुआ. महामस्तिकाभिषेक के बाद विश्व शांति महा होम पूर्णाहुति यज्ञ दीक्षा के पश्चात सुबह 9 बजे से आचार्य संघ के सानिध्य में गजरथ फेरी शुरू हुई. गजरथ परिक्रमा में सर्वप्रथम आचार्य संघ शामिल हुआ. आचार्य संघ के पीछे गजरथ में सौधर्म इंद्र परिवार श्रीजी को विराजमान कर आगे-आगे चला. गजरथ के पीछे छह अन्य रथों पर महोत्सव के प्रमुख पात्रों के परिजन सवार हुए. पहली फेरी से ेलेकर सात फेरी तक लगभग एक घंटे का समय लगा. फेरी के समापन पर गजरथ परिक्रमा में विराजमान श्रीजी का अभिषेक हुआ.
 परिक्रमा के पूर्व आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिक्रमा में शामिल भीड़ नहीं बल्कि जिनशासन की संपत्ति है. मंदिर में हम भगवान के कारण नहीं बल्कि अपने भाव उमड़ जाने के कारण आते हैं, जब आपने सोचा होगा कि हमें कल गजरथ फेरी देखने जाना वहीं से आपका पुण्य प्रारंभ हो जाता है. समाज को एक सूत्र में बांधकर आगे बढऩा होगा जिससे न केवल समाज का बल्कि जिन शासन का भला होगा.


  गजरथ फेरी में विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, महेश बिलहरा, संतोष जैन घड़ी, नेमचंद जैन, संतोष जैन पटना, प्रमोद वारदाना, मुकेश जैन ढाना, कपिल मलैया, महेश बाबा, राजा भैया जैन, सुरेंद्र जैन मालथौन, अशोक पिड़रूआ, अशोक शाह, शैलेष केशरवानी, अशोक वीर, डॉ राजेश जैन, डॉ अरूण सराफ, डॉ अमित जैन, मुकेश सराफ, चक्रेश सिंघई, चक्रेश पटना, दिनेश बिलहरा, श्रीमती अनु जैन, रश्मि ऋतु जैन, राजकुमार जैन, सपन जैन, मनीष नायक, तरूण कोयला, सचिन जैन, मनोज मोहित, श्रेयांश जैन, संदीप बहेरिया, प्रियंक बहेरिया,  अनुराग जैन, मोनू जैन, सुरेश सांधेलिया, डॉ दिनेश सिंघई, सचिन जैन, अभय बरायठा, अरविंद जैन रवि,  प्रदीप जैन बिलहरा, अजय सराफ सहित बड़ी संख्या में साधर्मी बंधु शामिल हुए. गजरथ परिक्रमा में सेवादल, भजन कीर्तन मंडलियां भजन करते चल रहे थे जिसमें श्रद्धालु भजनों पर थिरक रहे थे.दोपहर में मंगलधाम जैन मंदिर में जिनबिंब स्थापना के बाद आचार्य संघ का विहार भोपाल की ओर हुआ. रात्रि विश्राम आज भापेल के पास हुआ.
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive