बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सेन समाज जयंती समारोह एवं परिचय सम्मेलन सम्पन्न

सेन समाज जयंती समारोह एवं परिचय सम्मेलन सम्पन्न


 सागर, 25 अप्रैल ,2023। राष्ट्रीय नाई  महासभा  एवं  सेन शक्ति महासभा द्धारा  आयोजित सेन जयंती समारोह में   हजारो की संख्या में लोग पधारे।  कार्यक्रम में मुख्या अतिथि सागर सांसद राज बहादुर सिंह एवं महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी रहे विशेष अतिथि में नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया , नेवी  जैन  , अर्पित पांडेय  , राजकुमार पचौरी , पुरषोत्तम चौबे  रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  सेन समाज  प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने की। कार्यक्रम  को सम्बोधित करते हुआ सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि सेन समाज का  इतिहास सदैव गौरवशाली एवं विश्वास पात्र माना जाता है उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुआ कहा कि हर समाज की उन्नति शिक्षा में निहित है।  


महापौर प्रतिनिधि सुशील  तिवारी ने महिला शक्ति की प्रसंशा करते हुआ कहा कि कार्यक्रम की सफलता महिलाओं की बड़ी संख्या है। कार्यक्रम को नेवी जैन , अर्पित पांडेय  विधायक लारिया , राजकुमार पचौरी  ने भी सम्बिधित किया , कार्यक्रम में 300 वरिष्ठजनो का सम्मान , मेधावी छात्र-छात्राओं  का समाज के अधिवक्ता  एवं पत्रकारों का  सम्मान   के साथ समाज के नवयुवक युवतिओं  ने बेबाकी से मंच से परिचय दिया। साथ ही समाज की नन्ही बालिकाओं ने राधा - कृष्ण  नृत्य से सबका मन मोह लिया। साथ ही सेन स्मारिका पत्रिका का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल, विदिशा ,  बण्डा , रहली , देवरी , मालथोन ,गढ़ाकोटा , बांदरी सहित प्रदेश से लोग उपस्तिथ  रहे।  मुख्य रूप से  भागीरथ  सेन , रामकिशन सेन , पुराण लाल सेन, महेश , विनोद , पप्पू , मनीष,   गुलाब , श्रीकांत , राजकुमार सेन अशोक सेन ऋतिक राजा  डॉ राजू, राकेश अनुज राहुल सेन सहित बढ़ी संख्या में समाजजन  उपिस्थत  थे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive