बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

झील की दुर्दशा कर जनभावनाओं से भाजपा ने किया खिलवाड़ :: राजकुमार पचौरी

झील की दुर्दशा कर जनभावनाओं से  भाजपा ने किया खिलवाड़ :: राजकुमार पचौरी


सागर.28 अप्रैल,2023 : शहर की लाखा बंजारा झील (तालाब) के जीर्णोंद्धार और सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भाजपा शहरवासियों की जनभावना से खिलवाड़ रही है। झील की दयानीय स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। न तो ठीक से यहां डि-सिल्टिंग की गई और न ही सौंदर्यींकरण के काम। फिर भी भाजपा के जनप्रतिनिधि पोस्टर चिपकाकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि झील की दुर्दशा और उसकी हकीकत शहरवासियों के सामने है। यह आरोप जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने लगाए हैं। 
उन्होंने एक बयान में कहा कि सागर झील सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के नाम पर 92 करोड़ की राशि की बंदरबांट हो रही है। झील सफाई को लेकर अगर मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर कोई भी चिंतित होते तो 18 महीने की अवधि में पूरे होने वाला यह प्रोजेक्ट कब का पूरा हो जाता। पिछले तीन साल से झील सफाई को लेकर मियाद पर मियाद बढ़ाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट को पहले दिसंबर 2021 में ही पूरा किया जाना था। फिर भी भाजपा के जनप्रतिनिधियों के इशारे पर चलने वाले एजेंट बने अफसरों ने प्रोजेक्ट की मियाद पर मियाद बढ़ाते जा रहे हैं। प्रोजेक्ट को पूरे होने की मियाद पहले मार्च 2022 की, फिर सिंतबर 2022, फिर भी काम नहीं हुआ तो मार्च 2023 कर दी। अब कहा जा रहा है कि बारिश के पहले काम पूरे कर लेंगे। यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर और उससे जुड़ी हुई लोगों की जनभावनाओं से खिलवाड़ है।
अध्यक्ष पचौरी ने कहा कि झील के कामों में हो रहे लेटलतीफी और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने हमेशा आवाज उठाई हैं, लेकिन अफसर काम करने की दावा कर झूठी तारीखें देते रहे। झील के कामों को पूरा करने को लेकर अफसरों ने ही टाइमिंग दी थी, उनमें से अधिकांश काम अधूरे हैं। पचौरी ने कहा कि 92 करोड़ की लागत से चल रहे झील सौंदर्यीकरण की स्थिति को देखकर आप खुद अंजादा लगा सकते है कि इसका सौंदर्यीकरण हुआ है या फिर रुपयों की बंदरबांट। 
यह दी गई थी टाइम लिमिट 
झील प्रोजेक्ट के काम  -  काम कब तक पूरा करेंगे
नाला ट्रैपिंग  - 30 दिसंबर 2021
नाला-नाली कनेक्शन - 30 दिसंबर 2021
मोगा बंधान  -  31 जनवरी 2022
डि-सिल्टिंग - - 15 मार्च 2022
एम्बेंकमेंट - 15 अप्रैल 2022
घाटों का विकास - 30 मई 2022
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट - 30 मई 2022
तालाब के बाहर के वो काम जो (जून से सितंबर 2022) तक किए जाएंगे
लाख बंजारा की प्रतिमा स्थापना, म्यूजिकल फाउंटेन, पार्क, वाक-वे - स्ट्रीट लाइट और पार्किंग, चिल्डर्न पार्क , योगा प्लेटफॉर्म, बॉयो टायलेट्स।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive