बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस नेता प्रदीप जैन कुल्फी पंचतत्व में विलीन▪️शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

कांग्रेस नेता प्रदीप जैन कुल्फी पंचतत्व में विलीन
▪️शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों ने अर्पित की पुष्पांजलि


सागर, 23 अप्रैल 2033:  जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ साथी मंडलम कांग्रेस के  अध्यक्ष प्रदीप जैन कुल्फी का कल  सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। आज सागर शहर के नरयावली नाका मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन किया गया।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी एवं कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार पचौरी ने कहा कि आज हमें बड़े ही दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे ऐसे वरिष्ठ  साथी हमारे बीच नहीं हैं जो सदैव समाज सेवा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे प्रदीप जैन कुल्फी जी को हमेशा याद रखा जाएगा।

 मंगल गिरी तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने कहा कि मंगलगिरी तीर्थ क्षेत्र के लिए प्रदीप जैन कुल्फी जी ने सेवा भाव से कार्य किया उसके लिए समाज सदैव याद करता रहेगा समाज के वरिष्ठ जन ने भी याद किया। कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू  कटारे ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। 
अंतिम विदाई में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचोरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकुल पुरोहित , संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई,रामजी दुबे, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी , रमाकांत यादव, जितेन्द्र सिंह चावला, इम्तियाज अली, जिला युवक कांग्रेस  अध्यक्ष  राहुल चौबे, हीरालाल चौधरी, मनोज पवार,पार्षद ताहिर खान पार्षद चमन अंसारी,सुधीर जैन, आशीष ज्योतिषी ,शैलेंद्र तोमर,प्रदीप पांडे,नरेंद्र मिश्रा, कल्लू पटेल, वीरेंद्र राजे नीलेश अहिरवार,सिंटू कटारे, विनीत ताले वाले,नेवीचंद जैन (अध्यक्ष)मंगलगिरी, नरेंद्र सूत,शरद पुरोहित, डॉ. दिनेश पटैरिया जी,ठाकुर दास कोरी, राकेश सरवैया,योगराज कोरी,अशर्फी लाल,जयकुमार स्टूडेंट्स, सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के वरिष्ठ जन मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive