बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष स्व प्रदीप जैन कुल्फी के निधन पर शोकसभा

कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष स्व प्रदीप जैन कुल्फी के निधन पर  शोकसभा 

सागर,25 अप्रैल,2023 : कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष स्व प्रदीप जैन कुल्फी के निधन पर आयोजित शोकसभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी समेत कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों ने शामिल होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव द्वारा भेजे गए शोक संदेश शोकाकुल परिवार को सौंपे जिनका वाचन प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया।

                  कांग्रेस परिवार की ओर से शब्द सुमन अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि श्री प्रदीप जैन कुल्फी पार्टी के बहुत ही समर्पित और निष्ठावान सिपाही थे। उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी और अपूर्णीय क्षति है। कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से शोकाकुल परिवार को शोक संदेश पत्र सौंपे।                  
 उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा भेजे शोक संदेश का वाचन करते हुए कहा कि श्री प्रदीप जैन कुल्फी के असमय निधन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी को भी गहरा दुःख और आघात पहुंचा है। उन्होंने पुण्य आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को वेदना सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


 पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव द्वारा भेजे गए शोक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुःखद समाचार से उन्हे व्यक्तिगत पीड़ा हुई है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
                     स्व प्रदीप जैन कुल्फी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर जैन तीर्थ मंगलगिरी में आयोजित शोक सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, जिला प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी व ताहिर खान, पूर्व पार्षद संध्या सिंघई, शाहरूख खान रिंकू, मनोज पवार, नरेंद्र मिश्रा, सुधीर जैन,  दिनेश सिंघई आदि ने शामिल होकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive