तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित ★ प्रदर्शनी का भाजपा कार्यालय में हुआ शुभारम्भ

भाजपा के  सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
★ प्रदर्शनी का भाजपा कार्यालय में हुआ शुभारम्भ

सागर। देश के यशस्वी एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा धर्मश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गयी यह प्रदर्शनी मध्यप्रदेश के सभी संगठनात्मक 57 जिलों में आयोजित की गयी, जिसका उद्घाटन आज म.प्र. के मुख्यमंत्री मान. श्री शिवराज सिंह चैहान जी ने एवं प्रदेश  
अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्म ने वर्चुअल माध्यम से किया एवं सागर जिले में प्रदर्शनी का उद्घाटन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद  राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, श्रीमती लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने फीता काटकर भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर अतिथियों ने आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम उपरांत सभी ने पार्टी कार्यालय में पौधा रोपण किया। 

जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने बताया कि व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित यह प्रदर्शनी आगामी 5 दिनों तक जिला कार्यालय में लगी रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन इस प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर एवं उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  सुशील तिवारी,अनुराग प्यासी श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार,  लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, कमलेश बघेल, अनिल ढिमोले, रामेश्वर नामदेव, नवीन भट्ट, प्रदीप राजौरिया, डाॅ. सुखदेव मिश्रा, डाॅ. अनिल तिवारी, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, डाॅ. प्रदीप पाठक, पं. रामअवतार पांडे, देवेन्द्र फुसकेले, श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती जयंती मौर्य, देवेन्द्र कटारे, निकेष गुप्ता, श्रीकांत जैन, राजेश सैनी, अर्पित पाण्डे, शालीन सिंह, बालकिशन सोनी, विक्रम सोनी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, नरेश यादव, राजेश केशरवानी, जिनेश साहू, प्रभूदयाल साहू, रूपेश यादव, सोमेश जड़िया, संध्या भार्गव, अनीता रैकवार, प्रमिला मौर्य, मेघा दुबे, प्रतिभा चैबे, गायत्री गुप्ता, अखलेश्वर ठाकुर, इंदू चोैधरी, उषा पटैल, सुनीता चैबे, उर्मिला सहारे, सुनीता रैकवार, मनोरमा उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, राजेश पंडित, अंशुल हर्षे, यश अग्रवाल, हेमंत पचैरी, अंशुल परिहार, शिवम ठाकुर, अजय देवल चैरी, वारिज तिवारी, उमेश क्योलारी, रविन्द्र अवस्थी, नितिन सोनी, भानू राजपूत, शुभम यादव, नितिन साहू, निखिल अहिरवार, राहुल वैद्य, आकाश ठाकुर, राजीव सोनी, नरेन्द्र अहिरवार, राम अहिरवार, दीपक लोधी, जय सोनी, मोंटी यादव, प्रासुख जैन, रामू ठेकेदार, पराग बजाज, शैलू राजपूत, निर्भय घोषी, कपिल स्वामी, मनोज शुक्ला, कन्हई पहलवान, रामसिंह अहिरवार, राजेश सोनी, तोषू पांडे, नरबदा पटैल, बलराम राय, रिंकूराज, रामेश्वर यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 विभिन्न वैक्सीनेसन सेंटरों पर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने अवलोकन किया 

 वैक्सीनेशन टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने सागर के पं. रविशंकर शुक्ल शा.कन्या उ.मा विद्यालय, मुहम्मदी मस्जिद टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर अवलोकन किया एवं टीकारण हेतु पधारे लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनसे अन्य लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने की अपील की। 
श्री मंशापूरन बालाजी दरबार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, प्रदेश मंत्री श्री प्रभूदयाल पटेल, श्रीमती लता वानखेड़े की उपस्थिति में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मंशापूरन बालाजी सरकार से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु की कामना की। आज सागर जिले के 71 प्रख्यात देवालयों में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता एवं सभी 34 मंडलो में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive