बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान किया, कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन विधायक शैलेंद्र जैन

राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान किया, कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन विधायक शैलेंद्र जैन 

सागर। 11वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं फेडरेशन कप प्रतियोगिता का आयोजन सोलन हिमाचल प्रदेश में दिनांक 2 से 7 सितंबर तक किया गया था, जिसमें मध्य प्रदेश के 73 सदस्यीय दल ने कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के सचिव डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जिसमें सागर के 28 सदस्यीय दल में 26 खिलाड़ी शामिल थे,प्रतियोगिता में सागर के खिलाड़ियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक एवं 9 कांस्य पदक प्राप्त किये। म प्र एवं सागर कि इस उपलब्धि पर लीगल राइट्स कॉउन्सिल- इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनु जैन ने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप हमारे सागर का गौरव हो जो कूडो जैसे कठिन मार्शल आर्ट में भी सागर का नाम उज्ज्वल कर रहे हो। उन्होंने कहा कि आप का कर्तव्य है कि आप अपनी दूसरी बहनों सहेलियों को भी ये सिखाएं जिससे वो भी खेल के साथ साथ अपनी रक्षा करनी की कला सीख सकें।
        विधायक शैलेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि कूडो अब भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है और भारत सरकार द्वारा नौकरियों में कूडो खेल को आरक्षण भी दिया हुआ है। अब आप कूडो खेल में अपना भविष्य भी बना सकते हैं। उन्होंने फेडरेशन के चेयरमैन अक्षय कुमार एवं फेडरेशन के अध्यक्ष मेहुल वोरा का भी धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से कूडो खेल इतनी तरक्की कर रहा है। विधायक जैन ने कहा कि कूडो खेल एवं खिलाड़ियों की हर संभव मदद की जावेगी।
      प्रतियोगिता में करन पटेल ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक, राज पटेल ने दो स्वर्ण पदक नायब अली ने दो स्वर्ण पदक ऋषभ पटेल ने एक स्वर्ण पदक शैलेंद्र सिंह कुर्मी दो स्वर्ण पदक स्तुति शर्मा दो स्वर्ण पदक वैष्णवी ठाकुर एक स्वर्ण पदक संचित जैन दो स्वर्ण पदक मोहम्मद सोहेल खान एक स्वर्ण पदक फातिमा शेख एक स्वर्ण एक रजत पदक आदर्श ठाकुर एक स्वर्ण एक रजत पदक सपना अहिरवार एक स्वर्ण एक रजत पदक अश्विन पटेल एक स्वर्ण एक रजत पदक सक्षम तिवारी एक रजत एक कांस्य पदक अंशिका तिवारी दो कांस्य पदक योगेंद्र उदैनिया दो कांस्य पदक करण पटेल एक रजत पदक एक कांस्य पदक युवराज सिंह पवार एक स्वर्ण पदक पूर्व सैनिक स्वर्ण पदक काव्या साहू रजत पदक रुकमणी यादव कांस्य पदक हिमांशु मिश्रा कांस्य पदक।
कार्यक्रम का संचालन जॉइंट सेक्रेटरी आमिर खान ने किया एवं आभार प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने किया। 
सागर के वरिष्ठ कुडो कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी हरिकांत तिवारी इस प्रतियोगिता में निर्णायक थे, फैजान खान, अक्षत दुबे, वर्षा चौधरी इनकी सहभागिता रही प्रतियोगिता में।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive